×

सुपर किंग्स बनाम किंग्स: चेन्नई और पंजाब की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, किसे मिलेगी टीम में जगह?

आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों टीमों की संभावित एकादश क्या हो सकती है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - April 3, 2026 4:28 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का सातवां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा. चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम पर होने वाले इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा. पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा. टीम के पास संजू सैमसन हैं लेकिन पहले मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए. लेकिन राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड होकर पहुंचा यह विकेटकीपर बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में जबर्दस्त फॉर्म में है. इस साल टी20 फॉर्मेट में उन्होंने हर 8वीं गेंद पर छक्का लगाया है.

वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स के पास भी ऐसे कई बल्लेबाज हैं जो बहुत ही आसानी से बाउंड्री लगा सकते हैं. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी जो बल्लेबाजी का आगाज करते हैं. और पावरप्ले में बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों की यह जोड़ी धमाका कर सकती है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली यह टीम बीच के ओवरों में भी धुआंधार खेल दिखाती है. अय्यर मिडल-ऑर्डर संभालते हैं और पारी को रफ्तार के साथ आगे बढ़ाते हैं. आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में वह दूसरे नंबर पर थे.

पंजाब किंग्स एक ऐसी टीम है जिसका चेन्नई में CSK के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ज बेहतर है. इस मैदान पर चेन्नई के खिलाफ उसने 9 मैच खेले, पांच जीते और चार हारे हैं.

कैसी होगी दोनों टीमें!

डेवाल्ड ब्रेविस अभी चोट से उभर रहे हैं. उन्होंने काफी लंबा वक्त नेट्स पर बिताया. लेकिन उन्होंने नियमित गेंदबाजी का सामना नहीं किया बल्कि थ्रो डाउन पर बैटिंग प्रैक्टिस की. इतना ही नहीं उन्होंने बड़े शॉट्स नहीं खेले बल्कि गेंद को डिफेंड नहीं किया. और ऐसे में उनके वापसी की उम्मीद न के बराबर है. चेन्नई का मिडल-ऑर्डर संघर्ष कर रहा है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई के मैच में महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेले थे. और शुक्रवार को होने वाला यह मैच तीसरा मैच होगा जिसमें चेन्नई की टीम महेंद्र सिंह धोनी के बिना चेपॉक पर उतरेगी.

मैच तारीख दिन समय मुकाबला स्थान
1 30 मार्च सोमवार 7:30 PM राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी
2 3 अप्रैल शुक्रवार 7:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स चेन्नई
3 5 अप्रैल रविवार 7:30 PM रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु
4 11 अप्रैल शनिवार 7:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई
5 14 अप्रैल मंगलवार 7:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई
6 18 अप्रैल शनिवार 7:30 PM सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद
7 23 अप्रैल गुरुवार 7:30 PM मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई
8 26 अप्रैल रविवार 3:30 PM गुजरात टाइटंस vs चेन्नई सुपर किंग्स अहमदाबाद
9 2 मई शनिवार 7:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस चेन्नई
10 5 मई मंगलवार 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली
11 10 मई रविवार 3:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स चेन्नई
12 15 मई शुक्रवार 7:30 PM लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ
13 18 मई सोमवार 7:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई
14 21 मई गुरुवार 7:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित एकादश

: 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), 3 आयुष म्हात्रे, 4 मैट शॉर्ट, 5 शिवम दुबे, 6 सरफराज खान/प्रशांत वीर, 7 कार्तिक शर्मा, 8 जेमी ओवरटन, 9 नूर अहमद, 10 मैट हेनरी, 11 अंशुल कंबोज

पंजाब किंग्स की टीम बीते सीजन काफी अच्छा क्रिकेट खेली थी. लेकिन वह आईपीएल के फाइनल से आगे का सफर तय नहीं कर पाई थी. लेकिन मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि इस बार टीम पिछले सीजन से बेहतर खेल दिखाएगी. पंजाब किंग्स ने ऑक्शन टेबल पर बहुत अच्छा काम किया था. उनकी बैटिंग नंबर 8 तक जाती है और अगर कूपर कॉनली और मार्कस स्टॉयनिस गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालें तो उनके पास यहां भी सात विकल्प हो जाते हैं.

IPL 2026 में पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख दिन समय मुकाबला स्थान
1 31 मार्च मंगलवार 7:30 PM पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस न्यू चंडीगढ़
2 3 अप्रैल शुक्रवार 7:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स चेन्नई
3 6 अप्रैल सोमवार 7:30 PM कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स कोलकाता
4 11 अप्रैल शनिवार 3:30 PM पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद न्यू चंडीगढ़
5 16 अप्रैल गुरुवार 7:30 PM मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स मुंबई
6 19 अप्रैल रविवार 7:30 PM पंजाब किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स न्यू चंडीगढ़
7 25 अप्रैल शनिवार 3:30 PM दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स दिल्ली
8 28 अप्रैल मंगलवार 7:30 PM पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स न्यू चंडीगढ़
9 3 मई रविवार 7:30 PM गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स अहमदाबाद
10 6 मई बुधवार 7:30 PM सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स हैदराबाद
11 11 मई सोमवार 7:30 PM पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स धर्मशाला
12 14 मई गुरुवार 7:30 PM पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस धर्मशाला
13 17 मई रविवार 3:30 PM पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु धर्मशाला
14 23 मई शनिवार 7:30 PM लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स लखनऊ

पंजाब किंग्स की संभावित एकादश

1 प्रियांश आर्य, 2 प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), 3 कूपर कोनोली, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 नेहल वढेरा, 6 शशांक सिंह, 7 मार्कस स्टोइनिस, 8 मार्को जानसन, 9 जेवियर बार्टलेट, 10 विजयकुमार विशक, 11 अर्शदीप सिंह, 12 युजवेंद्र चहल