• Home
  • News
  • IPL 2026 CSK batter MS Dhoni out of Indian Premier League for 2 Weeks

IPL 2026: CSK को बड़ा झटका, इस वजह से 2 हफ्ते के लिए बाहर हुए महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी दो सप्ताह के लिए आईपीएल 2026 से बाहर रह सकते हैं. यानी पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को धोनी का साथ नहीं मिलेगा. शनिवार को टीम की ओर से आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दी गई है. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि धोनी फिलहाल...

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 28, 2026, 10:37 AM IST

Published On Mar 28, 2026, 10:37 AM IST

Last UpdatedMar 28, 2026, 10:37 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी दो सप्ताह के लिए आईपीएल 2026 से बाहर रह सकते हैं. यानी पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को धोनी का साथ नहीं मिलेगा. शनिवार को टीम की ओर से आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दी गई है. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि धोनी फिलहाल चोट से उबर रहे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी. यह मैच 30 मार्च को खेला जाएगा. और इसके बाद वह पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. अगले दो हफ्ते में चेन्नई को यही मुकाबले खेलने हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभा सकते हैं. सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है. सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के पास उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा के रूप में भी विकल्प मौजूद हैं.

सैमसन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स को रविंद्र जडेजा और सैम करन को दिया था. चेन्नई ने कार्तिक शर्मा के लिए 14.20 करोड़ रुपये खर्च किए. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लंबे-लंबे छक्के मारने वाले बल्लेबाज के रूप में अपनी छवि बनाई है. वहीं उर्विल ने बीते सीजन में तीन मैच खेले थे और 212.50 के स्ट्राइक-रेट से बल्लेबाजी की थी.

धोनी ने पिछले सीजन में सभी 14 मैच खेले थे. वह आमतौर पर बल्लेबाजी क्रम में बहुत नीचे आते थे. और कम गेंदों पर ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने की कोशिश करते थे. धोनी ने 13 पारियो में 135.117 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए. उनका सर्वाधिक स्कोर 30 का रहा.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बीता सीजन अच्छा नहीं रहा था. टीम ने सिर्फ चार मैच जीते थे और वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी. टीम इस बार नए चेहरों के साथ उतर रही है और वह उम्मीद करेगी कि उसकी किस्मत पलट जाए.

इस सीजन में चेन्नई को कई खिलाड़ियों की चोट से परेशान होना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया के पेसर नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजुरी की वजह से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर स्पेंसर जॉनसन को रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया है. चेन्नई की टीम में मैट हेनरी, खलील अहमद, गुरजनप्रीत सिंह, जैक फॉक्स, अंशुल कम्बोज, मुकेश चौधरी जैसे कई तेज गेंदबाज हैं.

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख दिन समय होम टीम अवे टीम स्थान
1 30 मार्च रविवार 7:30 PM IST राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी
2 3 अप्रैल गुरुवार 7:30 PM IST चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब किंग्स चेन्नई
3 5 अप्रैल शनिवार 7:30 PM IST रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु
4 11 अप्रैल शुक्रवार 7:30 PM IST चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई
5 14 अप्रैल सोमवार 7:30 PM IST चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई
6 18 अप्रैल शुक्रवार 7:30 PM IST सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद
7 23 अप्रैल बुधवार 7:30 PM IST मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई
8 26 अप्रैल शनिवार 3:30 PM IST गुजरात टाइटंस चेन्नई सुपर किंग्स अहमदाबाद
9 2 मई शुक्रवार 7:30 PM IST चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस चेन्नई
10 5 मई सोमवार 7:30 PM IST दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली
11 10 मई शनिवार 3:30 PM IST चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ सुपर जायंट्स चेन्नई
12 15 मई गुरुवार 7:30 PM IST लखनऊ सुपर जायंट्स चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ
13 18 मई रविवार 7:30 PM IST चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई
14 21 मई बुधवार 7:30 PM IST चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्सका पूरा स्क्वॉड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से), अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, जैक फ़ोल्ड्स।

IPL 2026 की सभी खबरों के बारे में जानें

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick