IPL 2026 CSK vs KKR: मैच में कौन पड़ेगा किस पर भारी, क्या महेंद्र सिंह धोनी आएंगे खेलते हुए नजर
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना जीत का खाता खोला था. लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स अभी तक कोई तक कोई जीत हासिल नहीं कर पाई है. हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश में धुलने...
Published On Apr 14, 2026, 05:55 PM IST
Last UpdatedApr 14, 2026, 05:55 PM IST
ms dhoni ipl return
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना जीत का खाता खोला था. लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स अभी तक कोई तक कोई जीत हासिल नहीं कर पाई है. हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश में धुलने से उसे एक अंक मिल गया था. वैसे चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस, जिन्होंने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है, के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का ही नंबर आता है जिसने तीन बार आईपीएल जीता है.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी बात यह है कि डेवाल्ड ब्रेविस टीम के साथ जुड़ चुके हैं. और ऐसे में टीम को एक सही कॉम्बिनेशन मिल गया है. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी अब भी नहीं खेलेंगे. गुरजपनीत सिंह का खेलना भी तय लग रहा है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है.
चेन्नई सुपर किंग्स (संभावित) 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), 3 आयुष म्हात्रे, 4 डेवाल्ड ब्रेविस, 5 शिवम दुबे, 6 सरफराज खान, 7 जेमी ओवरटन, 8 अकील होसेन, 9 अंशुल कंबोज, 10 नूर अहमद, 11 गुरजापनीत सिंह
वहीं बात अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की करें वरुण चक्रवर्ती अपने एक और घरेलू मैदान चेपॉक पर खेलने के लिए तैयार हैं. हालांकि वह फॉर्म में नहीं हैं लेकिन हैं लेकिन वह लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं. पर उनका बाएं हाथ में टेप बंधी हुई है. ऐसे में उनके खेलने पर आखिरी मैच मैच की शाम को ही लिया जाएगा. मतीशा पथिरना को केकेआर जॉइन करने का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिल गया है लेकिन वह इस मैच में नहीं खेलेंगे.
कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित): 1 अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 2 फिन एलन, 3 अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), 4 कैमरन ग्रीन, 5 रिंकू सिंह, 6 रोवमैन पॉवेल, 7 रमनदीप सिंह, 8 सुनील नरेन, 9 वरुण चक्रवर्ती, 10 नवदीप सैनी, 11 कार्तिक त्यागी