• Home
  • News
  • IPL 2026 DC vs MI: Mukesh Kumar Stunns Mumbai Indians by Taking Two Wickets in one over at Arun Jaitley Stadium

मुकेश कुमार का डबल स्ट्राइक, मुंबई इंडियंस की गाड़ी पटरी से उतार दी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार, 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में मुंबई ने पहले दो ओवरों में 18...

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 04, 2026, 04:34 PM IST

Published On Apr 04, 2026, 04:34 PM IST

Last UpdatedApr 04, 2026, 04:34 PM IST

mukesh kumar 2 wickets in one over

mukesh kumar 2 wickets in one over

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार, 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में मुंबई ने पहले दो ओवरों में 18 रन बना लिए थे. रेयान रिकल्टन और रोहित शर्मा की जोड़ी विकेट पर सेट होती हुई दिख रही थी. पहले ओवर में 8 रन देने वाले मुकेश कुमार पर अक्षर पटेल ने एक बार फिर भरोसा जताया. और इस बार वह कप्तान की उम्मीदों पर खरे उतरे.

अपने पहले ओवर में मुकेश विकेट के दोनों साइड पर गेंदबपाजी कर रहे थे. लेकिन इस ओवर में मुकेश की लाइन और लेंथ बेहतर नजर आई. और इसका उन्हें इनाम भी मिला. पहली दो गेंदों पर रिकल्टन कोई रन नहीं बना सके. तीसरी गेंद पर रिकल्टन ने बड़ा शॉट खेलना चाहा. लेकिन गेंद की लेंथ ऐसी थी कि उनके बल्ले पर पूरी तरह नहीं आई. गेंद हवा में ऊंची गई. और मिड-ऑफ पर गेंद हवा में बहुत ऊंची गई. अक्षर पटेल ने अपने दाएं ओर कुछ कदम चलकर आसान सा कैच किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले रिकल्टन और फिर तिलक वर्मा को किया चलता

इसके बाद नंबर तीन पर खेलने के लिए तिलक वर्मा आए. वर्मा नंबर तीन के एक भरोसेमंद बल्लेबाज हैं. मुकेश ने उनके आते ही चतुराई भरी गेंद फेंकी. पहली ही गेंद स्लो थी. करीब 115 किलोमीटर प्रति घंटा. तिलक चूक गए. वह गेंद को पहले खेल गए. और गेंद बल्ले से लगकर सीधा गेंदबाज की ओर गई. और यहां मुकेश ने छलांग लगाकर अच्छा कैच किया.

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में अपने नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या के बिना खेल रही है. हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है. और वह आज के मुकाबले में नजर नहीं आएंगे. वह दो दिनों से प्रैक्टिस मे भी नजर नहीं आ रहे थे. इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं.

कैसी है मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम

मुंबई इंडियंस XI 1 रोहित शर्मा, 2 रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 नमन धीर, 6 शेरफेन रदरफोर्ड, 7 मिशेल सेंटनर, 8 कॉर्बिन बॉश, 9 शार्दुल ठाकुर, 10 दीपक चाहर, 11 जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर्स – मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ड, अश्विनी कुमार

दिल्ली कैपिटल्स XI 1 केएल राहुल (विकेटकीपर), 2 पथुम निसांका, 3 नितीश राणा, 4 विपराज निगम, 5 अक्षर पटेल (कप्तान), 6 डेविड मिलर, 7 ट्रिस्टन स्टब्स, 8 कुलदीप यादव, 9 लुंगी एनगिडी, 10 टी नटराजन, 11 मुकेश कुमार

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर्स – आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick