• Home
  • News
  • IPL 2026 Delhi Capitals Head Coach Hemang Badani Deffends Axar Patel on Bad Form

IPL 2026 DC vs CSK: अक्षर पटेल के खराब फॉर्म पर कोच हेमंग बदानी ने तोड़ी चुप्पी, हार के बाद जानें क्या कहा?

दिल्ली कैपटिल्स के कप्तान अक्षर पटेल का बल्ला आईपीएल 2026 में शांत है. वह 10 मैचों मे सिर्फ 33 रन ही बना सके हैं. और इसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ रहा है.

Edited By : Bharat Malhotra |May 06, 2026, 10:34 AM IST

Published On May 06, 2026, 10:34 AM IST

Last UpdatedMay 06, 2026, 10:34 AM IST

coach hemang badani comment on Axar Patel

अक्षर पटेल के फॉर्म पर क्या बोले कोच हेमंग बदानी

दिल्ली कैपिटल्स को एक और हार का सामना करना पड़ा है. मंगलवार, 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे 8 विकेट से हरा दिया. दिल्ली की टीम के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम ने कई अहम मौके गंवाए और अब उसके लिए प्लेऑफ की दौड़ मुश्किल होती जा रही है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी परेशानी टीम के कप्तान अक्षर पटेल का फॉर्म भी है. अक्षर ने आईपीएल 2026 में 10 मैचों की सात पारियों में सिर्फ 33 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी का औसत 5.50 का है और स्ट्राइक-रेट 90 से भी कम है. और इससे दिल्ली के मिडल-ऑर्डर पर बुरा असर पड़ रहा है. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हेमंग बदानी ने अपने कप्तान का बचाव किया है.

अक्षर पटेल के बारे में बदानी ने कहा कि उन्हें कुलदीप से ज्यादा उम्मीदें हैं लेकिन उन्होंने उनका सपोर्ट किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बदानी ने अक्षर पटेल के बारे में क्या कहा?

बदानी ने कहा, ‘ये ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने हमेशा सर्वोच्च स्तर पर क्रिकेट खेला है. दो बार वर्ल्ड कप जीते हैं. आप उनके साथ काम कर रहे हैं. आप उन पर विश्वास करते हैं. उन्हें खुद पर विश्वास है. उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है. उनके पास मुश्किलों और परेशानियों से निकलने के रास्ते हैं. वे जानते हैं कि संघर्ष का सामना कैसे किया जाता है और वापसी के क्या रास्ते हैं.’

दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि अक्षर जल्द लय हासिल करेंगे. आज उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. चार ओवरों में उन्होंने 24 रन दिए. आप किसी भी दिन इस प्रदर्शन को अच्छा मानेंगे. और अगर हमने 20 रन और बनाए होते, संजू सैमसन जिन्होंने नाबाद 87 रन बनाए, पारी को इस तरह रफ्तार न दे पाए होते तो परिस्थितियां अलग हो सकती थीं.’

अक्षर के लिए अच्छा नहीं रहा है यह सीजन

अक्षर पटेल के लिए आईपीएल का यह सीजन बहुत ही खराब जा रहा है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मंगलवार को भी सिर्फ 2 ही रन बनाए. जब वह आउट हुए तो दिल्ली का स्कोर पांच विकेट पर 69 रन हो गया था. पूरे सीजन में अक्षर पटेल ने बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दिया है. उनका सर्वाधिक स्कोर सिर्फ 26 रन है. उन्होंने इस सीजन में नौ विकेट हासिल किए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की छठी हार

दिल्ली कैपिटल्स की 10 मैचों में यह छठी हार है. उसने चार मैच जीते हैं और उसके कुल 8 अंक हैं. और अगर वह अपने अगले चारों मैच जीतती है तो उसके 16 अंक होंगे. और यहां से उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रहेंगी. अगर टीम एक भी मैच हारती है तो उसके लिए अंतिम 4 में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick