• Home
  • News
  • IPL 2026: Delhi Capitals vs Punjab Kings Match Preview and Playing 11, Head-to-Head, Stats and Key Players

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स- दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी, क्या होगी टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच पहला मैच खेला जाएगा. पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक इस सीजन में कमाल का खेल दिखाया है. वहीं दिल्ली ने छह में से तीन मैच जीते हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 25, 2026, 11:43 AM IST

Published On Apr 25, 2026, 11:43 AM IST

Last UpdatedApr 25, 2026, 11:43 AM IST

delhi capitals vs punjab kings match

delhi capitals vs punjab kings

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज दो अहम मुकाबले हैं. पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा. 25 अप्रैल को यह मुकाबला खेला जाएगा. दोपहर साढ़े तीन होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा है भारी.

अंक तालिका के हिसाब से देखें तो पंजाब किंग्स की टीम अभी चोटी पर है. पंजाब किंग्स की टीम ने 6 मैच खेले हैं और इसमें से पांच मैच उसने जीत हासिल की है. एक मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बेनतीजा रहा था. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने छह मैच खेले हैं और इसमें से उसने तीन जीते हैं और तीन हारे हैं. उसके कुल छह अंक हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, Head-to-Head

दोनों टीमों के बीच अभी तक 34 मैच खेले हैं. और इसमें से 16 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने और 17 मैच पंजाब किंग्स ने जीते हैं. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन में एक मैच हुआ था और दिल्ली ने उस मैच में जीत हासिल की थी.

कैसी लग रही है पंजाब किंग्स की टीम

पंजाब किंग्स की टीम संतुलित नजर आ रही है. टीम की बल्लेबाजी में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने उसे बहुत अच्छी शुरुआत दी है. इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 254 है जो पंजाब किंग्स ने ही बनाया है. प्रियांश के लिए दिल्ली उनका घरेलू मैदान है. और यहीं दिल्ली प्रीमियर लीग से उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी. प्रभसिमरन सिंह ने टूर्नामेंट में अभी तक 211 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 208 रन बनाए हैं.

कूपर कोनोली ने आईपीएल 2026 में 223 रन बनाए हैं. वह सीजन में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. टीम की गेंदबाजी भी मिलकर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स की गेंदबाजी के अगुआ हैं वहीं मार्को यानसन, विजयकुमार वैसाख और जेवियर बार्टलेट पेस बैटरी को पावर देते हैं. वहीं युजवेंद्र चहल की फिरकी ने भी विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम कैसी लग रही है

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह भले ही घरेलू मैदान हो लेकिन उसकी परेशानियां कहीं ज्यादा हैं. दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी में निरतंरता है. केएल राहुल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने अच्छा प्रदर्शन किया था. ओपनर प्रथुम निसांका अच्छी शुरुआत करने के बाद भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं. और टीम का मिडल-ऑर्डर भी नियमित तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं.

अक्षर पटेल की कप्तानी भी आलोचना के घेरे में है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने ने तो अपने ओवर पूरे किए और न ही बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव से ओवर पूरे करवाए. इस फैसले को कई जानकारों ने गलत बताया.

कैसी हो सकती है दिल्ली और पंजाब की टीम

दिल्ली कैपिटल्स (संभावित टीम): 1 पथुम निसांका, 2 केएल राहुल, 3 समीर रिज़वी, 4 करुण नायर, 5 डेविड मिलर, 6 ट्रिस्टन स्टब्स, 7 अक्षर पटेल, 8 कुलदीप यादव, 9 लुंगी एनगिडी, 10 आकिब नबी, 11 टी नटराजन, 12 आशुतोष शर्मा

पंजाब किंग्स (संभवित टीम): 1 प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), 2 प्रियांश आर्य, 3 कूपर कोनोली, 4 श्रेयस अय्यर, 5 मार्कस स्टोइनिस, 6 नेहाल वढेरा, 7 शशांक सिंह, 8 मार्को यानसन, 9 युजवेंद्र चहल 10 जेवियर बार्टलेट, 11 अर्शदीप सिंह, 12 विजयकुमार वैशाक

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick