• Home
  • News
  • IPL 2026 Faf Du Plessis Questioned Mumbai Indians Bowling says There is No One after Jasprit Bumrah

IPL 2026: 'जसप्रीत बुमराह के अलावा कौन…', फाफ डु प्लेसिस ने मुंबई इंडियंस की दुखती रग पर रखा हाथ

Mumbai Indians Bowling Issue in IPL: मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2026 मं खले गए चार में से तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. और टीम की गेंदबाजी को लेकर काफी सवाल पूछे जा रहे हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 13, 2026, 04:42 PM IST

Published On Apr 13, 2026, 04:42 PM IST

Last UpdatedApr 13, 2026, 04:42 PM IST

faf du plessis mumbai indians

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मुंबई इंडियंस से कड़ा सवाल पूछा है

नई दिल्ली: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम इस बार मुश्किल में है. अकसर ऐसा होता है कि मुंबई की टीम पहला मैच हारती है और रफ्ता-रफ्ता रफ्तार पकड़ती है. लेकिन साल साल 2012 के बाद मुंबई ने पहली बार आईपीएल सीजन का पहला मुकाबला जीता. लेकिन इसके बाद टीम को लगातार तीन मैचों में हार मिली. और मुंबई की टीम की एक कमी जो अभी तक खुलकर सामने आई है वह है उसकी गेंदबाजी. टीम के सबसे बड़े गेंदबाजी हथियार जसप्रीत बुमराह के खिलाफ टीमों ने रणनीति बना ली है. और यह मुंबई की सारी प्लानिंग पर भारी पड़ रही है. साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भी इस पर अपनी राय दी है.

डुप्लेसिस ने मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी का विश्लेषण करते हुए कहा कि टीम को बुमराह का इस्तेमाल मैच की स्थिति और अहम मौकों के हिसाब से करना होगा. उन्होंने कहा कि टीम को यह भी देखना होगा कि बुमराह के अलावा बाकी गेंदबाज कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, स्कोरकार्ड

बेंगलुरु के खिलाफ नहीं दिखा मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में दम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया था. फिल साल्ट और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़ दिए. पहले 10 ओवरों में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज कोई सफलता हासिल नहीं कर पाए. आखिर में बेंगलुरु की टीम ने चार विकेट पर 240 रन का स्कोर बनाया. बुमराह ने चार ओवरों में 35 रन दिए लेकिन वह कोई विकेट नहीं ले पाए. आईपीएल के इस सीजन में उन्होंने चार मैच खेले हैं लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए हैं.

फाफ डू प्लेसिस ने ‘जियोस्टार’ से बात करते हुए कहा, ‘जब आप गेंदबाजी अटैक को देखते हैं, खासकर 250 या उससे ज्यादा के हाई-स्कोरिंग मुकाबलों में, तो आपको यह देखना होगा कि बुमराह के चार ओवर के अलावा बाकी गेंदबाज कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं. बुमराह आमतौर पर किफायती रहते हैं. यहीं पर मुंबई इंडियंस को जवाब ढूंढने की जरूरत है. टीम को बुमराह का इस्तेमाल अहम मौकों पर करके उनकी काबिलियत का ज्यादा से ज्यादा फायदा लेना होगा, लेकिन मजबूत बल्लेबाजी क्रम के लगातार हावी रहने से यह आसान नहीं होता. उन्हें बैठकर अपने तरीके पर फिर से सोचना होगा, खासकर पावरप्ले में, चाहे इसमें तकनीकी बदलाव हों या अलग खिलाड़ियों को टीम में लाना.’

IPL 2026 का पूरा पॉइंट्स टेबल

रैंकिंगटीममैचजीतेहारेबेनतीजापॉइंट्सनेट रनरेट
1राजस्थान रॉयल्स44008+2.055
2पंजाब किंग्स43017+0.720
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु43106+1.148
4दिल्ली कैपिटल्स42204+0.322
5गुजरात टाइटंस42204+0.029
6लखनऊ सुपर जायंट्स42204-0.427
7सनराइजर्स हैदराबाद41302-0.024
8मुंबई इंडियंस41302-0.772
9चेन्नई सुपर किंग्स41302-1.532
10कोलकाता नाइट राइडर्स40311-1.315

241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई को शुरुआत में ही झटका लगा जब सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 13 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए. रयान रिकेल्टन अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 22 गेंदों में 37 रन बनाने के बाद आउट हुए. वहीं, हार्दिक पांड्या ने 22 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए. हालांकि, जरूरी रन रेट लगातार बढ़ता रहा, जिसके दबाव में हार्दिक अपना विकेट गंवा बैठे. अंत के ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में 71 रनों की धमाकेदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके. रदरफोर्ड ने अपनी पारी में कुल 9 छक्के लगाए.

रदरफोर्ड की प्रशंसा करते हुए फाफ डू प्लेसिस ने कहा, ‘शेरफेन रदरफोर्ड पिछले डेढ़ साल से बहुत अच्छा खेल रहे हैं और यह प्रदर्शन कोई हैरानी की बात नहीं है. उन्होंने टी20 लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने खेल में काफी सुधार किया है. उन्हें पहले कुछ मुकाबलों में थोड़ी दिक्कत हुई थी, लेकिन उन्होंने उन एरिया में काम किया है और अब वे काफी ज्यादा आत्मविश्वास के साथ खेल रहे हैं.’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick