IPL 2026 फाइनल में RCB के खिलाफ गुजरात टाइटंस की टीम में एक बदलाव, क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मैच खेला जा रहा है. क्या है इस मैच में दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन. किसे मिली है जगह.
Published On May 31, 2026, 07:44 PM IST
Last UpdatedMay 31, 2026, 07:44 PM IST
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीता. बीते साल की चैंपियन टीम ने रविवार 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. सिक्का पाटीदार ने उछाला और गिल का अंदाजा गलत रहा. हालांकि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा. गुजरात टाइटंस के कप्तान ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे. इससे पहले क्वॉलिफायर 1 में गुजरात टाइटंस को बेंगलुरु से हार मिली थी. गुजरात टाइटंस की टीम को 92 रन से हार मिली थी.
आरसीबी ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. गुजरात टाइटंस की टीम में अरशद खान की एंट्री हुई है. बीते दो मैचों में उन्हें जगह नहीं मिली थी. उनके स्थान साई किशोर और कुलवंत खेजरोलिया को जगह मिली.
आरसीबी ने पिछले सीजन में पहले बल्लेबाजी करते हुए खिताब जीता था. टीम में अभी फिल सॉल्ट को जगह नहीं मिली. वह सीजन के बीच में चोटिल होकर लौट गए थे. वह स्कैन करवाकर आए हैं. लेकिन शायद वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. उनकी गैरमौजूदगी में वेंकटेश अय्यर ने अच्छा प्रदर्शन किया है.
आरसीबी ने लेग स्पिनर सुयश शर्मा को शामिल नहीं किया है. उनके स्थान पर जैकब डफी टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले क्वॉलिफायर में तीन विकेट लिए थे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 विराट कोहली, 2 देवदत्त पडिक्कल, 3 रजत पाटीदार (कप्तान), 4 क्रुणाल पंड्या, 5 टिम डेविड, 7 जितेश शर्मा (विकेटकीपर), 7 रोमारियो शेफर्ड, 8 भुवनेश्वर कुमार, 9 जैकब डफी, 10 जोश हेजलवुड, 11 रसिख सलाम
आरसीबी इम्पैक्ट सब- वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स
गुजरात टाइटंस 1 शु्भमन गिल (कप्तान), 2 बी साई सुदर्शन, 3 जोस बटलर (विकेटकीपर), 4 वॉशिंगटन सुंदर, 5 निशांत सिंधु, 6 जेसन होल्डर, 7 राहुल तेवतिया, 8 राशिद खान, 9 अरशद खान, 10 कागिसो रबाडा, 11 मोहम्मद सिराज
जीटी इम्पैक्ट सब- प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, आर साई किशोर