• Home
  • News
  • IPL 2026 Final: Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans head-to-head, RCB vs GT records, Most Run, Most Wickets stats all you need to know

IPL 2026 Final, RCB vs GT: कैसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसके बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, कौन है सबसे कामयाब गेंदबाज

IPL 2026 Final, RCB vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. 31 मई रविवार को यह खिताबी मुकाबला, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर होगा. इस मैच से पहले देखते हैं कि दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा है. और साथ ही वे सभी आंकड़े जो जानना आपके लिए जरूरी है.

Edited By : Bharat Malhotra |May 31, 2026, 09:37 AM IST

Published On May 31, 2026, 09:37 AM IST

Last UpdatedMay 31, 2026, 09:37 AM IST

RCB vs GT, IPL 2026

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आज इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फआइनल में आमने-सामने होंगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर 31 मई को शाम सात बजे सिक्का उछलते ही खेल शुरू हो जाएगा. और दिन खत्म होते-होते पता चल जाएगा कि आखिर कौन सी टीम इस बार ट्रॉफी उठाएगी. इस मैच से पहले देखते हैं वे सभी नंबर्स जो आपके लिए जानने जरूरी हैं. दोनों के बीच हेड-टू-हेड कैसा है. और बाकी आंकड़े जो इस मैच से पहले आपको जानने चाहिए.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साल 2025 में पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था. और टीम एक बार फिर फाइनल में है. लगातार दूसरी बार. वहीं गुजरात टाइटंस की टीम 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बन गई थी. टीम अगले साल यानी 2023 के भी फाइनल में पहुंची थी. वह खिताब जीतने के बहुत करीब थी लेकिन आखिरी लम्हों में मैच उसके हाथ से फिसल गया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें लीग स्टेज में दो बार भिड़ीं. और दोनों ही बार घरेलू टीम ने मैच जीता. यानी वहां रिकॉर्ड 1-1 से बराबर रहा. इसके बाद क्वॉलिफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का मैच हुआ. इस मैच में बेंगलुरु ने 92 रन से जीत हासिल की. इसके साथ ही बेंगलुरु की टीम फाइनल में पहुंची और गुजरात को दूसरा क्वॉलिफायर खेलना पड़ा. वहां उसने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला अभी तक कांटे का रहा है. इसमें बेंगलुरु थोड़ा सा आगे है. दोनों टीमों के बीच हुए 9 मुकाबलों में बेंगलुरु ने पांच और गुजरात ने चार बार जीत हासिल की है.

विराट कोहली इन मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. तो मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस हेड-टू-हेड

मैच- 9

RCB जीता- 5

गुजरात टाइटंस जीता- 4

RCB और GT में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजपारीरनऔसतस्ट्राइक-रेटसर्वाधिक
1विराट कोहली950371.85153.82101*
2शुभमन गिल727946.50150.81100
3साई सुदर्शन924530.62141.61104*
4रजत पाटीदार618637.20186.0093*
5राहुल तेवतिया617959.66157.0168

विराट कोहली ने 9 पारियों में 503 रन गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाए हैं. इस लिस्ट में कोई उनके आसपास भी नहीं है. दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं. गिल ने 7 पारियों में 279 रन बनाए हैं. वह आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटंस के सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं. गिल के बाद साई सुदर्शन (245) का नंबर आता है. फिर रजत पाटीदार (186) और राहुल तेवतिया (179) हैं.

RCB vs GT में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकगेंदबाजपारीविकेटइकॉनमीऔसतसर्वश्रेष्ठ
1मोहम्मद सिराज8108.6025.803/19
2राशिद खान989.5539.002/19
3भुवनेश्वर कुमार476.8715.713/28
4जोश हेजलवुड6510.8450.602/39
5जेसन होल्डर358.7020.602/29

मोहम्मद सिराज दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 8 मैचों में 10 विकेट लिए हैं. यहां यह बात ध्यान रखने की है कि साल 2024 तक सिराज बेंगलुरु की टीम का ही हिस्सा थे. साल 2025 में वह गुजरात टाइंटस में शामिल हुए हैं. दूसर पायदान पर गुजरात के राशिद खान हैं जिन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए. भुवनेश्वर कुमार ने 7 और जोश हेजलवुड और जेसन होल्डर ने पांच-पांच विकेट लिए हैं.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick