• Home
  • News
  • IPL 2026 full points table standings update after today’s match result

IPL 2026 POINTS TABLE: CSK ने दोगुने किए अंक, केकेआर के खाते में कोई जीत नहीं,

चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार दूसरी जीत है. और कोलकाता की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 14, 2026, 11:52 PM IST

Published On Apr 14, 2026, 11:52 PM IST

Last UpdatedApr 14, 2026, 11:52 PM IST

IPL Points table update

IPL Points table update

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी कमाल की गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया. मंगलवार 14 अप्रैल को एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए मैच में चेन्नई ने कोलकाता को 193 रन का टारगेट दिया. लेकिन इसके जवाब में कोलकाता की टीम सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी. चेन्नई की यह लगातार दूसरी जीत है और टीम को लग रहा होगा कि अब वह लय हासिल करने लगी है. खलील अहमद और अंशुल कम्बोज ने तेज गेंदबाजी की कमान संभाली और पावरप्ले में केकेआर को खुलकर नहीं खेलने दिया. वहीं नूर अहमद और अकील हुसैन ने फिरकी का जाल बिछाया. पारी के अंत के ओवरों में अंशुल कम्बोज ने सधी हुई गेंदबाजी की.

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को काफी कुछ विचार करने की जरूरत है. सुनील नारायण ने पारी का आगाज किया. उन्होंने 17 गेंद पर 24 रन बनाए. केकेआर का कोई भी बल्लेबाज लय हासिल नहीं कर पाया. रोवमैन पावेल और रमनदीप सिंह ने पारी के अंत में कुछ बल्ला चलाया लेकिन यह काफी नहीं था. इस जीत के बाद चेन्नई की टीम 8वें नंबर पर पहुंच गई है. देखते हैं पूरा पॉइंट्स टेबल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्थान टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक नेट रन रेट
1 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 8 +0.889
2 पंजाब किंग्स 4 3 0 1 7 +0.720
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 3 1 0 6 +1.148
4 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 4 +0.576
5 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 4 +0.322
6 गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 4 -0.029
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 4 2 2 0 4 -0.427
8 चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 0 4 -0.846
9 मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 2 -0.772
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 5 0 4 1 1 -1.383

(Chennai Super Kings और Kolkata Knight Riders के बीच मैच के बाद अपडेट)

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick