IPL 2026: चार टी-20 शतक लगाने वाले खिलाड़ी आईपीएल से हुआ बाहर, रिप्लेसमेंट का भी ऐलान
चार मैचों में दो जीत के साथ गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है.
Published On Apr 17, 2026, 06:19 PM IST
Last UpdatedApr 17, 2026, 06:19 PM IST
Gujarat Titans
Gujarat Titans signed Connor Esterhuizen: आईपीएल 2026 के बीच गुजरात टाइटंस की टीम को तगड़ा झटका लगा है. टीम के विस्फोटक बल्लेबाज टॉम बैंटन बिना मैच खेले पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. बैंटन को उंगली में चोट लगी है. गुजरात टाइटंस की टीम ने उन्हें दो करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा था.
बैंटन के नाम टी20 फॉर्मेट में 4 शतक हैं और वो पांच हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं. वह आईपीएल में केकेआर का भी हिस्सा रह चुके हैं. वह 2021 में केकेआर के लिए दो मैच खेले थे और वह पांच साल बाद आईपीएल में वापस लौटे थे, मगर चोट की वजह से इस सीजन भी एक भी मैच नहीं खेल सके. गुजरात टाइटंस ने बैंटन के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. गुजरात टाइटन्स ने उनकी जगह कॉनर एस्टरहुइजन को टीम में शामिल किया है.
कौन हैं कॉनर एस्टरहुइजन ?
साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन इस साल की शुरुआत में T20I में डेब्यू किया था. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला अपना इंटरनेशनल मैच खेला था. अपने डेब्यू सीरीज में उन्होंने 50 की औसत और 145.98 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल था. उन्हें दो बार ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का अवॉर्ड मिला और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़’ भी चुना गया था. उन्होंने SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स और MI केप टाउन के लिए खेला है, और ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए भी चार मैच खेले हैं.
प्वॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है गुजरात की टीम
आईपीएल 2026 में चार मैचों में दो जीत के साथ गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है. गुजरात की टीम चार अन्य टीमों के साथ चार-चार पॉइंट्स पर बराबरी पर है.
गुजरात टाइटंस का पूरा स्क्वाड:
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, अरशद खान, कुमार कुशाग्र, कॉनर एस्टरहुइजन, रविश्रीनिवासन, साई किशोर, ल्यूक वुड, जयंत यादव, इशांत शर्मा