• Home
  • News
  • IPL 2026 Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Match Preview, Playing 11, Team News, Pitch Report and Points Table

IPL 2026: एक जीत के लिए तरस रही है KKR की टीम, आज गुजरात टाइटंस की चुनौती को पार करना ही होगा

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा. केकेआर के लिए यह मैच काफी अहम हो गया है. कोलकाता की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 17, 2026, 01:33 PM IST

Published On Apr 17, 2026, 01:33 PM IST

Last UpdatedApr 17, 2026, 01:33 PM IST

kkr vs gt match preview playing 11, pitch report

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस, प्रीव्यू

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. टीम अभी तक कोई मैच नहीं जीत पाई है. उसका सिर्फ एक अंक है जो उसे पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश से धुलने से मिला है. और आज अहमदाबाद में उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा. और अगर केकेआर आज का मैच भी नहीं जीत पाती है तो उसके लिए परिस्थितियां बहुत मुश्किल हो जाएंगी. और वापसी का रास्ता उसके लिए बहुत ही कठिन हो जाएगा. और अभी टूर्नामेंट में काफी क्रिकेट बचा है.

कोलकाता नाइट राइडर्स का है सिर्फ एक अंक

पांच मैच खेलने के बाद भी कोलकाता नाइट राइडर्स के सिर्फ एक अंक है. और टीम के सभी दांव उलटे पड़ते हुए दिख रहे हैं. अभी तक अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम को सही संतुलन और कॉम्बिनेशन नहीं मिला है. फिन एलन और कैमरन ग्रीन जैसे बड़े खिलाड़ियों का योगदान काफी कम रहा है. और ग्रीन की तो कीमत पर भी सवाल उठने लगे हैं. टॉप ऑर्डर में अगर ये खिलाड़ी योगदान नहीं दे पा रहे हैं तो मिडल-ऑर्डर में रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह जैसे भारतीय खिलाड़ी, जिन्हें केकेआर ने रीटेन किया था, भी वह चमत्कार नहीं कर सके हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चक्रव्यूह में फंस गई है कोलकाता नाइट राइडर्स

असल में कोलकाता ऐसे चक्रव्यूह में फंस गई है कि उससे निकलने के लिए उठाया गया एक कदम, उसे दूसरी जगह फंसा देता है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में टीम ने सुनील नारायण को ओपनिंग के लिए भेजा. लेकिन इससे अजिंक्य रहाणे नीचे चले गए. यानी रहाणे जो शुरुआती ओवरों का फायदा उठा सकते थे, वह नहीं कर पाए.

आईपीएल 2026 अंक तालिका

आईपीएल 2026 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीते हारे टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 5 4 0 0 1 9 1.067
2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 4 1 0 0 8 1.503
3 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 0 8 0.889
4 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 0 4 0.576
5 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 0.322
6 गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 0 4 -0.029
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 2 3 0 0 4 -0.804
8 चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 0 0 4 -0.846
9 मुंबई इंडियंस 5 1 4 0 0 2 -1.076
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 5 0 4 0 1 1 -1.383

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी बेहतर…

गेंदबाजी में टीम के साथ समस्याएं थीं लेकिन धीरे-धीरे वह अब स्थिर होता दिख रहा है. नारायण धीरे-धीरे ही सही अपनी लय हासिल करते दिख रहे हैं. कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा की पेस बॉलर की जोड़ी अब पटरी पर आने लगी है. लेकिन वरुण चक्रवर्ती अभी तक अपनी लय हासिल नहीं कर सके हैं. और अपना जीत का खाता खोलने के लिए कोलकता को आज गुजरात से इक्कीस ही क्रिकेट खेलना होगा. मतीशा पथिराना को नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट श्रीलंका क्रिकेट से मिल चुका है लेकिन वह आज के मैच में नजर नहीं आएंगे.

कैसी होगी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा. यह मैच पिच नंबर छह पर खेला जाएगा. यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच मानी जाती है. यहां पर अतिरिक्त उछाल मिलने की संभावना है. पिच पर शुरुआत में थोड़ा स्विंग मिल सकता है लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों के लिए काफी मदद हो सकती है. हालांकि स्पिनर्स को बहुत ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है. टॉस जीतने वाली टीम यहां लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित XI)

1 टिम सीफर्ट, 2 सुनील नरेन, 3 अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 4 अंगकृष रघुवंशी, 5 कैमरून ग्रीन, 6 रिंकू सिंह, 7 रमनदीप सिंह, 8 रोवमैन पॉवेल, 9 वैभव अरोड़ा, 10 कार्तिक त्यागी, 11 वरुण चक्रवर्ती

गुजरात टाइटंस (संभावित XI)

1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 साई सुदर्शन, 3 जोस बटलर (विकेटकीपर), 4 वाशिंगटन सुंदर, 5 ग्लेन फिलिप्स, 6 राहुल तेवतिया, 7 राशिद खान, 8 कागिसो रबाडा, 9 अशोक शर्मा, 10 प्रसिद्ध कृष्णा, 11 मोहम्मद सिराज

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick