• Home
  • News
  • IPL 2026 How Many Runs, Wickets, Bowled, Catches and Maiden Over in League Stages

IPL 2026: 25846 रन और 800 से ज्यादा विकेट, लीग स्टेज के ये आंकड़े आपको हैरान कर देंगे

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग स्टेज खत्म होने के बाद क्या है आंकड़ा. सीजन में बने हैं कुल कितने रन. कितने विकेट गिरे हैं और किस खिलाड़ी ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन. ये आंकड़े आपको वाकई हैरान कर देंगे.

Edited By : Bharat Malhotra |May 25, 2026, 10:26 AM IST

Published On May 25, 2026, 10:26 AM IST

Last UpdatedMay 25, 2026, 10:26 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 70 मैच पूरे हो चुके हैं. आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. लीग स्टेज खत्म होने के बाद अब मंगलवार, 26 मई से प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगे, आईपीएल के इस सीजन में बल्ले का खूब जोर दिखाई दिया. और कई मौकों पर गेंदबाजों ने भी असर दिखाया. तो हम देखते हैं कि लीग स्टेज के बाद कुल कितने रन बने और कैसे बने. पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई लेकिन उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आंकड़ों को बखूबी समझाया गया है.

कुल कितने रन बने, एक पारी में औसत कितने

आईपीएल की लीग स्टेज खत्म होने के बाद कुल 25846 रन बने हैं. अगर इसका औसत निकालें तो एक मैच में करीब 369 रन बने हैं. और अगर इसे पारी के हिसाब से देखा जाए तो एक पारी में 185 के करीब रन बने हैं. यानी औसत रन रेट 9.25 का रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बाउंड्री से कितने रन बने

आईपीएल 2026 में अभी तक कुल 25846 कुल रन बने हैं. और इसमें से 16790 रन बाउंड्री से बने हैं. हिसाब लगाया जाए तो यह कुल 65 फीसदी होता है. यानी आधे से ज्यादा रन बाउंड्री से बने हैं. इसमें से भी चौकों से 8696 और छक्कों से 8094 रन बने हैं.

कितने विकेट गिरे और कितने बल्लेबाजों ने नहीं खोला है खाता

आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों ने पूरा जोर दिखाया लेकिन गेंदबाजों ने भी अपना पूरा दमखम दिखाया. इस सीजन में अभी तक कुल 822 विकेट गिरे हैं. और इसमें से 80 बार ऐसा रहा कि बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए.

कैसे-कैसे आउट हुए बल्लेबाज

अगर आप देखें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा बल्लेबाज किस तरीके से आउट हुए हैं तो इसमें सबसे ज्यादा कैच होने वाले बल्लेबाजों का नंबर आता है. 77.34 प्रतिशत यानी 636 बल्लेबाज कैच आउट हुए. 13.28 फीसदी बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हुए. यह संख्या 109 बैठती है. 27 बल्लेबाज यानी 3.29 फीसदी LBW हुए. 4.75 यानी 39 बल्लेबाज रन-आउट हुए. और 1.34 यानी 11 बल्लेबाज स्टंप आउट हुए.

कितनी बॉल डॉट रहीं

आईपीएल में बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए. और गेंदबाजों के लिए यह सीजन बहुत अच्छा नहीं रहा. लेकिन कुछ गेंदबाजों ने इसमें अच्छा प्रदर्शन किया. आईपीएल 2026 के लीग स्टेज पर सिर्फ 9 ओवर ही मेडिन फेंके गए. और कुल मिलाकर 5367 गेंद डॉट रहीं. यानी इन गेंदों पर कोई रन नहीं बना.

सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन से रहे

सीजन खत्म होने के बाद साई सुदर्शन 638 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. वहीं भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए हैं.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick