क्या ईशान किशन को कप्तान बनाना SRH का सही फैसला? आंकड़े देखकर खुद करें फैसला
क्या ईशान किशन को कप्तान बनाना SRH का सही फैसला? आंकड़े देखकर खुद करें फैसला
IPL 2026 Ishan Kishan Captain SRH see his Stats as captain in Domestic Cricket
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - March 19, 2026 11:12 AM IST
ishan kishan record captain
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरुआती कुछ मैचों के लिए ईशान किशन को अपनी टीम का कप्तान बनाया है. ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस चोट की वजह से कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे. और उनकी गैर-मौजूदगी में बाएं हाथ का यह विकेटकीपर बल्लेबाज टीम की कमान संभालेगा. अभिषेक शर्मा टीम के उपकप्तान होंगे.
पर जैसे ही ईशान को कप्तान बनाया गया फैंस के जेहन में यह सवाल जरूर आया कि क्या टीम मैनेजमेंट का फैसला सही है. बेशक, ईशान बहुत अच्छे फॉर्म में हैं. भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के विजय अभियान में उन्होंने काबिले-तारीफ प्रदर्शन किया. 35.22 के औसत और 193.29 के स्ट्राइक-रेट से उन्होंने 317 रन बनाए.
Add Cricket Country as a Preferred Source
ईशान का बल्ले से तो वर्ल्ड कप में प्रदर्शन तो अच्छा रहा लेकिन आईपीएल में उन्हें कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है. और यह बात उनके पक्ष में नहीं जाती. और इसी वजह से फैंस को यह फिक्र है कि क्या ईशान इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए तैयार हैं.
ऐसा नहीं है कि ईशान के पास टी20 क्रिकेट में कप्तानी का बिलकुल अनुभव नहीं है. वह झारखंड की घरेलू टीम के कप्तान रहे हैं. उनकी कप्तानी में ही टीम ने घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली जीता था. उनकी कप्तानी में झारखंड ने कुल 29 टी20 मैच खेले हैं और 24 में जीत हासिल की है. और पांच मैचों में उसे हार मिली है. वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम ने 11 में से 10 मैच जीते थे.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की टीम ने लगातार नौ मैच जीते. इसमें पंजाब और मध्य प्रदेश जैसी टीमें थीं. आखिर में डीवाई पाटील स्टेडियम पर आंध्र प्रदेश के हाथों उसे 9 रन से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद हालांकि टीम चैंपियन बनी. फाइनल में उसने हरियाणा को 69 रन से हराया. यानी ईशान अपनी कप्तानी क्षमता घरेलू स्तर पर साबित कर चुके हैं. लेकिन यह आईपीएल क्रिकेट है. यहां दबाव अलग होता है. खेल का स्तर और विपक्षी टीमों की ताकत अलग होती है. ऐसे में जिम्मेदारी तो बड़ी है ही.
कप्तान के तौर पर ईशान किशन का T20 जीत-हार का रिकॉर्ड
मैच – 29 | जीत – 24 | हार – 5
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में
मैच – 11 | जीत – 10 | हार – 1
कप्तान का दबाव कहीं बल्लेबाजी को खराब तो नहीं कर देता?
किशन उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो कप्तान बनने के बाद और निखरते हैं. उनका खेल कप्तान बनने के बाद बेहतर हो जाता है. किशन ने टी20 क्रिकेट में 29 मैच बतौर कप्तान खेले हैं. औ इनमें उन्होंने 43.12 के औसत से 1078 रन बनाए हैं. जो उनके करियर औसत 30.82 से बहुत ज्यादा है. किशन ने अपने टी20 करियर में सात सेंचुरी लगाई हैं और इसमें से चार कप्तान रहते हुए लगाई हैं.
2019 में वह पहली बार जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में उन्होंने कप्तान के तौर पर अपनी पहली सेंचुरी लगाई. हालांकि उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 45 गेंद पर शतक था जो हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में लगाया था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.