• Home
  • News
  • IPL 2026 KKR vs PBKS Match Preview and Probable Team

IPL 2026 KKR vs PBKS: हार का सिलसिला तोड़ना चाहेंगे नाइटराइडर्स, जानें क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अभी तक इस सीजन में जीत नहीं मिली है. और उसके लिए चीजें आसान नहीं दिख रही. टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं और रणनीति पर भी सवाल उठ रहे हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 06, 2026, 10:56 AM IST

Published On Apr 06, 2026, 10:56 AM IST

Last UpdatedApr 06, 2026, 10:56 AM IST

kkr vs pbks

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के सामने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज पंजाब किंग्स की टीम होगी. केकेआर की टीम मुश्किलों में घिरी हुई है. और उसने अभी तक खाता भी नहीं खोला है. वहीं पंजाब किंग्स की टीम लय में नजर आ रही है.

तीन बार की चैंपियन टीम की टीम गेंदबाजी में खास तौर पर संघर्ष कर रही है. टीम के कई गेंदबाज जैसे- मुस्ताफिजुर रहमान, हर्षित राणा, आकाश दीप और मथीशा पथिराना टीम के साथ नहीं हैं. लेकिन टीम की रणनीति भी कोई बहुत अच्छी नहीं है. और इसी वजह से टीम ने दोनों मैच गंवाए हैं. टीम को 2024 में उसे खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर को रिटेन (अपने साथ बरकरार रखना) नहीं करने का भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अय्यर ने 2025 में अपनी अगुआई में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाकर खुद को साबित किया है और तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी – दिल्ली कैपिटल्स (2020), नाइट राइडर्स (चैंपियन 2024) और पंजाब किंग्स (2025) – को फाइनल तक पहुंचाने वाले पहले कप्तान बने. इसके उलट नाइट राइडर्स का पिछला सीजन बहुत खराब रहा और 2009 के बाद पहली बार वह आठवें स्थान पर रही.

टी20 में खराब फॉर्म में होने के बावजूद कप्तान के तौर पर लाए गए अजिंक्य रहाणे ने सबसे अधिक रन बनाकर कुछ हद तक आलोचकों को चुप करा दिया लेकिन चंद्रकांत पंडित की जगह अभिषेक नायर को मुख्य कोच बनाने जैसे टीम के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं. नायर इस साल की महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स के कोच थे और टीम अंतिम पायदान पर रही थी. उनकी उलझी हुई रणनीति टीम संयोजन में साफ नजर आती है. न्यूजीलैंड के तीन शीर्ष खिलाड़ियों फिन एलेन, टिम सीफर्ट और रचिन रविंद्र के टीम में होने के बावजूद नाइट राइडर्स की टीम उनका सही इस्तेमाल करने में नाकाम रही है.

इनमें से सिर्फ एलेन को मौका मिला है जबकि पिछले टी20 विश्व कप में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज सीफर्ट और स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रविंद्र बेंच पर ही बैठे हैं.

इसके बजाय नाइट राइडर्स ने कमजोर प्रदर्शन के बावजूद सुनील नारायण को एकादश में बनाए रखा है जो 2012 से फ्रेंचाइजी के नियमित खिलाड़ी हैं. ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के शामिल होने से स्थिति और मुश्किल हो गई है जिन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी करने से रोक दिया है. इससे टीम में दो विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं जो पूरी तरह से योगदान नहीं दे पा रहे हैं. इसके अलावा रोवमैन पावेल भी बाहर हैं जिससे टीम के चयन फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं.

अय्यर की अगुआई में पंजाब ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं. युवा कूपर कोनोली ने दो मैच में 108 रन बनाकर तीसरे नंबर पर प्रभावित किया है जबकि प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है. अय्यर ने बीच के ओवरों में भरोसे के साथ बल्लेबाजी की है.

अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और विजयकुमार वैशाख की मौजूदगी में गेंदबाजी इकाई संतुलित लग रही है जबकि अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आक्रमण को मजबूत करते हैं. नाइट राइडर्स के लिए कार्तिक त्यागी और युवा अंगकृष रघुवंशी का प्रदर्शन हालांकि सकारात्मक पक्ष रहा है लेकिन सिर्फ इन दोनों का प्रदर्शन पंजाब की अच्छी टीम के खिलाफ पर्याप्त नहीं हो सकता.

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हालांकि पंजाब किंग्स रमनदीप सिंह का बल्लेबाजी औसत बहुत खराब है.22 पारियों में उन्होंने सिर्फ 19. 25 के औसत से रन बनाए हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित): 1 अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 2 फिन एलन, 3 कैमरन ग्रीन, 4 अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), 5 रमनदीप सिंह, 6 रिंकू सिंह, 7 अनुकूल रॉय, 8 सुनील नरेन, 9 नवदीप सैनी, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 ब्लेसिंग मुजाराबानी, 12 कार्तिक त्यागी (इम्पैक्ट प्लेयर)

पंजाब किंग्स (संभावित): 1 प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), 2 प्रियांश आर्य, 3 कूपर कोनोली, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 नेहल वढेरा, 6 शशांक सिंह, 7 मार्कस स्टोइनिस, 8 मार्को जानसन, 9 जेवियर बार्टलेट, 10 विजयकुमार विशाक, 11 अर्शदीप सिंह, 12 युजवेंद्र चहल (इम्पैक्ट प्लेयर)

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick