• Home
  • News
  • IPL 2026 Mumbai Indians Full Schedule MI Fixture, Timing, Time Table, Venues and Squad

IPL 2026, Mumbai Indians का पूुरा शेड्यूल, कब, कहां और किसके खिलाफ होंगे हार्दिक की सेना के मुकाबले

आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इसमें मुंबई इंडियंस के मैचों की बात करें तो यह टीम चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से दो-दो बार ही भिड़ेगी.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 26, 2026, 07:46 PM IST

Published On Mar 26, 2026, 07:46 PM IST

Last UpdatedMar 26, 2026, 07:46 PM IST

IPL 2026 Mumbai Indians Schedule

IPL 2026 Mumbai Indians Schedule

MI IPL 2026 Full Schedule: IPL 2026 के शेड्यूल का दूसरा चरण जारी हो गया है. अब लीग स्टेज के सभी 70 मैचों का शेड्यूल आ गया है. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी. यह मैच 29 मार्च को होगा. इसके बाद हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली यह टीम अपने दो मैच दिल्ली और गुवाहाटी में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार और सात अप्रैल को खेलेगी.

आईपीएल का सबसे बड़ा लीग मैच यानी अल-क्लासिको वानखेड़े स्टेडियम पर 23 अप्रैल को खेला जाएगा. जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. वानखेड़े स्टेडियम पर दोनों पांच बार की चैंपियन टीमें भिड़ेंगी. इसके बाद 2 मई को मुंबई की टीम एम. चिदंबरम स्टेडियम पर रिटर्न मैच खेलने जाएगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच 12 अप्रैल को होगा. और फिर दोनों टीमें 10 मई को रायपुर में आमने-सामने होंगी.

मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2026 शेड्यूल

मैच नंबर तारीख दिन प्रतिद्वंदी टीम स्थान समय
1 29 मार्च रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई 7:30 बजे
2 4 अप्रैल शनिवार दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 3:30 बजे
3 7 अप्रैल मंगलवार राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी 7:30 बजे
4 12 अप्रैल रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई 7:30 बजे
5 16 अप्रैल गुरुवार पंजाब किंग्स मुंबई 7:30 बजे
6 20 अप्रैल सोमवार गुजरात टाइटन्स अहमदाबाद 7:30 बजे
7 23 अप्रैल गुरुवार चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई 7:30 बजे
8 29 अप्रैल बुधवार सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई 7:30 बजे
9 2 मई शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई 7:30 बजे
10 4 मई सोमवार लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई 7:30 बजे
11 10 मई रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रायपुर 7:30 बजे
12 14 मई गुरुवार पंजाब किंग्स धर्मशाला 7:30 बजे
13 20 मई बुधवार कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता 7:30 बजे
14 24 मई रविवार राजस्थान रॉयल्स मुंबई 3:30 बजे

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – RCB का पूरा शेड्यूल

IPL 2026- चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के मैच कब और कहां होंगे

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick