• Home
  • News
  • IPL 2026 Overseas Players List of All 10 Teams Watch Full List

IPL 2026: 10 टीमों में शामिल सभी विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट, अभी तक कौन नहीं लौटा

IPL 2026 में 10 टीमें खेल रही हैं. देखें हर टीम में कौन-कौन सा विदेशी खिलाड़ी खेल रहा है. देखें पूरी लिस्ट.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 27, 2026, 11:02 AM IST

Published On Mar 27, 2026, 11:02 AM IST

Last UpdatedMar 27, 2026, 11:02 AM IST

IPL 2026 overseas players of all teams list

IPL 2026 overseas players of all teams list

IPL 2026 सीजन शुरू होने को है. शनिवार से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन का पहला मैच खेला जाएगा. हालांकि इस बीच कई ऐसी टीमें हैं जिनके साथ उनके कई विदेशी खिलाड़ी अभी तक नहीं जुड़ पाए हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस 25 मार्च को ही भारत आ गए थे लेकिन वह सीजन के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे. वह अभी चोट से उबर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि वह दूसरे हाफ तक ही पूरी तरह खेलने के लिए फिट हो पाएंगे. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ही जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क भी सीजन के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे. चोट और वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से वे टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. और वे कब तक आ पाएंगे इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लखनऊ सुपर जायंट्स के जोश इंग्लिश भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं जो सिर्फ दूसरे हाफ में ही उपलब्ध होंगे. वह निजी कारणों से अभी तक नहीं लौटे हैं. लॉकी फर्ग्युसन भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

इसके अलावा श्रीलंका के कई खिलाड़ी अभी तक आईपीएल से नहीं जुड़े हैं. इसमें केकेआर के मतीशा पथिराना, लखनऊ सुपर जायंट्स के वानिंडु हसरंगा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नुआन तुषारा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से एनओसी नहीं मिला है.

इसके साथ ही नाथन एलिस और सैम करन ऐसे खिलाड़ी हैं जो टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. चोट की वजह से वह पूरे आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे. और बेन डकेट ने तो आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है.

विदेशी खिलाड़ियों का नियम क्या है आईपीएल में

आईपीएल की बात करें तो एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं. यानी कोई भी फ्रैंचाइजी अपने दल में ज्यादा-से-ज्यादा इतने ही खिलाड़ी रख सकता है. वहीं कम से कम 18 खिलाड़ी होना जरूरी है. तो इन खिलाड़ियों में से अधिकतम 8 ही विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं. और बात जब प्लेइंग इलेवन की होती है तो एक टीम में चार से ज्यादा खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में नहीं हो सकते.

अगर किसी टीम ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर विदेशी खिलाड़ी को आजमाना है तो भी उसे इस बात का ख्याल रखना होगा कि यह संख्या चार से ऊपर न जाए. यानी भारतकीय खिलाड़ी की जगह विदेशी खिलाड़ी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में तब तक नहीं आ सकता जब तक मूल टीम में चार से कम विदेशी खिलाड़ी न रहे हों.

आईपीएल 2026: सभी टीमों के विदेशी खिलाड़ी (Overseas Players)

टीम विदेशी खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद, मैट हेनरी, अकील हुसैन, जेमी ओवरटन, जैक फौल्क्स, मैथ्यू शॉर्ट, स्पेंसर जॉनसन (नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट)
दिल्ली कैपिटल्स ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क (उपलब्धता अनिश्चित), डेविड मिलर, पथुम निसांका, लुंगी एंगिडी, काइल जैमीसन, दुष्मंथा चमीरा (बेन डकेट बाहर हो चुके हैं, रिप्लेसमेंट घोषित नहीं)
गुजरात टाइटन्स जोस बटलर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड
कोलकाता नाइट राइडर्स सुनील नारायण, कैमरून ग्रीन, फिन एलेन, टिम सीफर्ट, ब्लेसिंग मुजरबानी (मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट), रोवमैन पॉवेल, रचिन रविंद्र, मथीशा पथिराना (उपलब्धता अनिश्चित)
लखनऊ सुपर जायंट्स मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, मैथ्यू ब्रेट्ज़की, एनरिक नॉर्खिया, वानिंदु हसरंगा (उपलब्धता अनिश्चित), जोश इंग्लिस (सीजन के दूसरे हाफ में जुड़ेंगे)
मुंबई इंडियंस क्विंटन डी कॉक, ट्रेंट बोल्ट, रयान रिकेल्टन, मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, अल्लाह गजनफर, कॉर्बिन बॉश
पंजाब किंग्स मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह ओमरजई, कूपर कोनॉली, मिच ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वार्शियस, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन
राजस्थान रॉयल्स जोफ्रा आर्चर, शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, नांद्रे बर्गर, एडम मिल्ने, दासुन शनाका (सैम करन के रिप्लेसमेंट), क्वेना मफाका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फिल सॉल्ट, जोश हेजलवुड (उपलब्धता अनिश्चित), जैकब बेथेल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, नुवान तुषारा (उपलब्धता अनिश्चित)
सनराइजर्स हैदराबाद पैट कमिंस (सीजन के दूसरे हाफ में खेलेंगे), ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पेन (जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट)
BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick