• Home
  • News
  • IPL 2026 Playoffs RCB VS Gujarat Titans in Qualifier 1 SRH Will Play Eliminator

IPL 2026: पहले क्वालिफायर में RCB और GT की होगी टक्कर, SRH खेलेगी एलिमिनेटर मुकाबला

आरसीबी (प्लस 0.783), गुजरात टाइटन्स (प्लस 0.695) और सनराइजर्स हैदराबाद (प्लस 0.524) के 18-18 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट से टीमें क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 23, 2026, 12:28 AM IST

Published On May 23, 2026, 12:28 AM IST

Last UpdatedMay 23, 2026, 12:28 AM IST

IPL 2026 Points table

IPL 2026 Points table

आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आरसीबी को 55 रन से हरा दिया. इस जीत के बाद भी एसआरएच की टीम टॉप-2 में फिनिश नहीं कर सकी. सनराइजर्स की टीम इस जीत के बाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही. आरसीबी ने हार के बावजूद प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा किया. वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शुक्रवार को हैदराबाद में खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा (56 रन), ईशान किशन (79 रन) और हेनरिक क्लासेन (51 रन) के अर्धशतक बदौलत चार विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर बनाया. आरसीबी को शीर्ष दो में रहने के लिए 166 रन का स्कोर बनाना था और 178 रन से ज्यादा रन का स्कोर बनाने से उसका शीर्ष स्थान तय था. वेंकटेश अय्यर (44 रन) की आक्रामक शुरुआत के बाद कप्तान रजत पाटीदार (56 रन) और क्रुणाल पंड्या (नाबाद 41) के बीच चौथे विकेट के लिए 58 गेंद में 84 रन की साझेदारी से आरसीबी ने 20 ओवर में चार विकेट पर 200 रन बनाकर हारने के बावजूद पहला स्थान सुनिश्चित किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आरसीबी (प्लस 0.783), गुजरात टाइटन्स (प्लस 0.695) और सनराइजर्स हैदराबाद (प्लस 0.524) के 18-18 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट से टीमें क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं.

पहले क्वालिफायर में आरसीबी का गुजरात टाइटंस से होगा सामना

आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में पिछले सीजन की विजेता आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. यह मुकाबला 26 मई को धर्मशाला में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. पहले क्वालिफायर की विजेता सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, वहीं हारने वाली एलिमिनेटर के विजेता से दूसरा क्वालिफायर मैच खेलेगी.

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत, हारकर भी टॉप पर रही आरसीबी

सनराइजर्स हैदराबाद खेलेगी एलिमिनेटर मुकाबला

सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद तीसरा स्थान हासिल किया और एलिमिनेटर में जगह बनाई है. एलिमिनेटर मुकाबला 27 मई को मुल्लानंपुर में खेला जाएगा. एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर किस टीम से होगी, इसका फैसला होना अभी बाकी है. पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एलिमिनेटर खेलने की रेस में शामिल हैं.

Editor's Pick