• Home
  • News
  • IPL 2026 Points Table Latest Update after KKR vs SRH match

IPL 2026 Points table update: SRH vs KKR के मैच के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 में पहली टीम बन गई है जिसने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की हो. गुरुवार, 2 अप्रैल को ईडन गार्डंस मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम ने 65 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की. पहले बैटिंग का न्योता मिलने पर सनराइजर्स ने 8 विकेट...

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 02, 2026, 11:59 PM IST

Published On Apr 02, 2026, 11:59 PM IST

Last UpdatedApr 02, 2026, 11:59 PM IST

SRH beat KKR by 65 runs

SRH beat KKR by 65 runs

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 में पहली टीम बन गई है जिसने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की हो. गुरुवार, 2 अप्रैल को ईडन गार्डंस मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम ने 65 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की. पहले बैटिंग का न्योता मिलने पर सनराइजर्स ने 8 विकेट पर 226 रन बनाए. यह इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर था. कोलकाता की टीम के लिए यह स्कोर काफी रहा और वह 16 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन ही बना सकी.

सनराइजर्स को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने 5.4 ओवर में 82 रन जोड़े. ट्रेविस हेड ने 21 गेंद पर 46 और अभिषेक ने इतनी ही गेंद पर 48 रन बनाए. केकेआर ने बीच के ओवरों में विकेट लेकर मैच में वापसी की. लेकिन हेनरिच क्लासेन के 35 गेंद पर 52 रन की बदौलत टीम ने आखिरी चार ओवरों में 51 रन बनाए. और आखिर टीम इतने बड़े स्कोर तक पहुंच सकी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केकेआर के लिए फिन एलन ने पहले ही ओवर में 25 रन बटोर लिए. इसी पिच पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने सेंचुरी लगाई थी. वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में उनका शतक कमाल का था. डेविड पेन का ओवर बहुत महंगा रहा. लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दूबे ने अपने पहले ही ओवर में एलन को पविलियन लौटाया. अंगकृष रघुवंशी ने हालांकि 27 गेंद पर अपना शथक पुरा किया. 10 ओवर में केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 110 रन था. लेकिन रघुवंशी के आउट होते ही मैच का रुख पलट गया.

IPL 2026: KKR vs SRH के बाद अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट (NRR)
1 राजस्थान रॉयल्स 1 1 0 0 2 +4.171
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 1 0 0 2 +2.907
3 दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 0 2 +1.397
4 मुंबई इंडियंस 1 1 0 0 2 +0.687
5 पंजाब किंग्स 1 1 0 0 2 +0.509
6 सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 0 2 +0.469
7 गुजरात टाइटंस 1 0 1 0 0 -0.509
8 लखनऊ सुपर जायंट्स 1 0 1 0 0 -1.397
9 कोलकाता नाइट राइडर्स 2 0 2 0 0 -1.964
10 चेन्नई सुपर किंग्स 1 0 1 0 0 -4.171

टीम की जीत के बाद ईशन किशन ने पूरी टीम के योगदान को अहम बताया. अभिषेक और ट्रेविस हेड की बल्लेबाजी से लेकर हर्ष दूबे की उस गेंद तक. शिवांग की तारीफ भी उन्होंने खूब की. हालांकि जीत के बावजूद ईशान किशन ने कहा कि टीम को आने वाले मुकाबलों के लिए अपनी फील्डिंग में सुधार करना होगा. उन्होंने कहा, ‘फील्डिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर हमें एक टीम के तौर पर काम करने की जरूरत है। 10-20 रनों से बहुत बड़ा फर्क पड़ जाता है.’ बल्ले से 39 रनों की पारी और गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाने के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि अच्छी साझेदारियां ना होने के कारण मैच टीम के हाथ से फिसल गया। उन्होंने कहा, ‘हां, मुझे लगा कि हमें कुछ बड़ी साझेदारियों की जरूरत थी। जो खिलाड़ी जम चुके थे, उन्हें पारी को आगे तक ले जाना चाहिए था। गेंदबाजी में मुझे लगा कि हमने बहुत अच्छी वापसी की। बल्लेबाजी में जब आप किसी लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं, तो आपको बड़ी साझेदारियां चाहिए होती हैं, लेकिन हमें वह नहीं मिली.’ रहाणे ने यह भी माना कि पिच बाद में बल्लेबाजी के लिए धीमी हो गई थी. और गेंद बल्ले पर रुककर आ रही थी. हालांकि उन्होंने इसे कोई बहाना बताने से इनकार किया.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick