• Home
  • News
  • IPL 2026 points table latest update after RR VS SRH match orange purple cap updates

IPL 2026 points table: SRH की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल का हाल, ऑरेंज- पर्पल कैप पर किसका कब्जा ?

सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 26, 2026, 12:39 AM IST

Published On Apr 26, 2026, 12:39 AM IST

Last UpdatedApr 26, 2026, 12:39 AM IST

IPL 2026 Points table

IPL 2026 Points table

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (74 रन) और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (57 रन) की अर्धशतकीय पारियां 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक पर भारी पड़ी जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की.

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने सूर्यवंशी (103 रन) के 36 गेंद में आईपीएल के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक और ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 112 रन साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तीसरे नंबर पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

सनराइजर्स हैदराबाद इस तरह आठ मैच में 10 अंक से राजस्थान रॉयल्स को हटाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई. राजस्थान रॉयल्स की टीम 10 अंक के साथ ही चौथे नंबर पर खिसक गई है. सनराइजर्स हैदराबाद का नेट रन रेट 0.815 है. वहीं हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का नेट रन रेट 0. 602 हो गया है.

आईपीएल 2026 अंक तालिका

आईपीएल 2026 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीते हारे टाई रद्द अंक NRR
1पंजाब किंग्स76001131.333
2रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर75200101.101
3सनराइजर्स हैदराबाद85300100.815
4राजस्थान रॉयल्स85300100.602
5चेन्नई सुपर किंग्स7340060.118
6दिल्ली कैपिटल्स734006-0.184
7गुजरात टाइटन्स734006-0.790
8मुंबई इंडियंस725004-0.736
9लखनऊ सुपर जायंट्स725004-1.277
10कोलकाता नाइट राइडर्स715013-0.879

अभिषेक शर्मा का ऑरेंज कैप पर कब्जा

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 57 रन की पारी खेली, इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है. अभिषेक शर्मा ने आठ मैच में एक शतक के साथ 380 रन बनाए हैं. उन्होंने केएल राहुल (357) और वैभव सूर्यवंशी (357) को पीछे छोड़ा.

पर्पल कैप किसके पास ?

चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज 14 विकेट के साथ पर्पल कैप पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा (14) दूसरे और जोफ्रा आर्चर (13) तीसरे नंबर पर हैं.

Editor's Pick