• Home
  • News
  • IPL 2026 Points table standings after CSK VS DC IPL 2026 Match

IPL 2026 Points table: चेन्नई का खाता खुला, जानें कौन सी टीम किस पोजीशन पर है ?

चार मैचों में पहली जीत से सुपरकिंग्स की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स चार मैचों में दूसरी हार के बाद चौथे स्थान पर है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 12, 2026, 12:25 AM IST

Published On Apr 12, 2026, 12:25 AM IST

Last UpdatedApr 12, 2026, 12:25 AM IST

IPL 2026 Points table

IPL 2026 Points table

IPL 2026 Points Table: संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी (56 बॉल में नाबाद 115 रन) के बाद जैमी ओवरटन के गेंद से शानदार प्रदर्शन (04/18) के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर इस सीजन पहली जीत दर्ज की है.

सैमसन ने 56 गेंदों की नाबाद पारी में 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 115 रन बनाए. उन्हें आयुष महात्रे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए. सैमसन के आईपीएल करियर का यह चौथा शतक और सुपरकिंग्स के लिए पहला शतक है. सुपरकिंग्स ने दो विकेट पर 212 रन बनाने के बाद कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर 189 रन पर ऑल आउट कर दिया. इस जीत के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का प्वॉइंट्स टेबल में खाता खुल गया है. चार मैचों में पहली जीत से सुपरकिंग्स की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स चार मैचों में दूसरी हार के बाद चौथे स्थान पर है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल 2026 अंक तालिका

आईपीएल 2026 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक NRR
1राजस्थान रॉयल्स4400082.055
2पंजाब किंग्स4300170.720
3रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर3210041.231
4दिल्ली कैपिटल्स4220040.322
5लखनऊ सुपर जायंट्स321004-0.359
6सनराइजर्स हैदराबाद413002-0.024
7गुजरात टाइटंस312002-0.270
8मुंबई इंडियंस312002-0.715
9चेन्नई सुपर किंग्स413002-1.532
10कोलकाता नाइट राइडर्स403011-1.315

Editor's Pick