• Home
  • News
  • IPL 2026 Points table Standings after DC VS CSK Match

IPL 2026 Points table: CSK की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट पर 155 रन पर रोकने के बाद सुपरकिंग्स ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 159 रन बनाकर टारगेट को हासिल कर लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 05, 2026, 11:38 PM IST

Published On May 05, 2026, 11:38 PM IST

Last UpdatedMay 05, 2026, 11:38 PM IST

IPL 2026 Points table

IPL 2026 Points table

IPL 2026 Points table: धीमी और गेंदबाजों की मददगार पिच पर संजू सैमसन की 52 गेंदों में 87 रन की नाबाद पारी के बूते चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2026 में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 15 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराया. दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट पर 155 रन पर रोकने के बाद सुपरकिंग्स ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 159 रन बनाकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा.

चेन्नई सुपरकिंग्स की यह 10 मैचों में पांचवीं जीत है और टीम तालिका में छठे स्थान पर बनी हुई है. दिल्ली कैपिटल्स इतने ही मैचों में छठी हार के बाद आठ अंकों के साथ सातवें स्थान पर है और प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल 2026 अंक तालिका

आईपीएल 2026 अंक तालिका

क्रम टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) टाई (T) नो रिजल्ट (N/R) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 पंजाब किंग्स 9 6 2 0 1 13 0.855
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 0 12 1.420
3 सनराइजर्स हैदराबाद 10 6 4 0 0 12 0.644
4 राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 0 12 0.510
5 गुजरात टाइटन्स 10 6 4 0 0 12 -0.147
6 चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 0 0 10 0.151
7 दिल्ली कैपिटल्स 10 4 6 0 0 8 -0.949
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 5 0 1 7 -0.539
9 मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 0 6 -0.649
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 9 2 7 0 0 4 -1.076

ऑरेंज कैप पर केएल राहुल का कब्जा

केएल राहुल ने इस मैच में 12 रन की पारी खेली, इसके साथ ही आईपीएल 2026 में उनके नाम 445 रन हो गए हैं और उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है. अभिषेक शर्मा (433) का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.  हेनरिक क्लासेन (425) तीसरे और वैभव सूर्यवंशी (404) चौथे नंबर पर हैं.

IPL 2026: दिल्ली में गरजा संजू सैमसन का बल्ला, चेन्नई सुपरकिंग्स की धमाकेदार जीत

पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा

आरसीबी के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नौ मैच में 17 विकेट के साथ पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार रखा है. चेन्नई सुपरकिंग्स के अंशुल कम्बोज (17 विकेट) दूसरे नंबर पर हैं. गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा 16 विकेट के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. जोफ्रा आर्चर (15 विकेट) चौथे और ईशान मलिंगा (15 विकेट) पांचवें नंबर पर हैं.

Editor's Pick