• Home
  • News
  • IPL 2026 Points table standings after DC VS KKR Match

IPL 2026: KKR की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल का हाल, ऑरेंज- पर्पल कैप पर किसका कब्जा ?

केकेआर दस मैचों में नौ अंक लेकर सातवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि दिल्ली 11 मैचों में आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 09, 2026, 12:00 AM IST

Published On May 09, 2026, 12:00 AM IST

Last UpdatedMay 09, 2026, 12:00 AM IST

IPL 2026 Points table

IPL 2026 Points table

IPL 2026 Points table: फिन एलेन के 47 गेंद में नाबाद शतक और अनुभवी स्पिनर सुनील नारायण की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में ‘करो या मरो’ के मुकाबले में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखी है.

पहले गेंदबाजी करते हुए केकेआर ने दिल्ली को आठ विकेट पर 142 रन पर रोक दिया था. जवाब में जीत का लक्ष्य 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. फिन एलेन ने 47 गेंद में पांच चौकों और दस छक्कों की मदद से नाबाद सौ रन बनाये. एलेन ने मुकेश कुमार को छक्का लगाकर ना सिर्फ शतक लगाया, बल्कि टीम को जीत भी दिलाई. इस जीत के बाद केकेआर दस मैचों में नौ अंक लेकर सातवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि दिल्ली 11 मैचों में आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर है और प्लेआफ की दौड़ से लगभग बाहर है. केकेआर की जीत के बाद क्या है प्वॉइंट्स टेबल का हाल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्थान टीम मैच जीते हारे टाई बिना परिणाम अंक नेट रन रेट
1 सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 0 14 0.737
2 पंजाब किंग्स 10 6 3 0 1 13 0.571
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 6 4 0 0 12 1.234
4 राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 0 12 0.510
5 गुजरात टाइटंस 10 6 4 0 0 12 -0.147
6 चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 0 0 10 0.151
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 0 1 9 -0.169
8 दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 0 0 8 -1.154
9 मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 0 6 -0.649
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 10 3 7 0 0 6 -0.934

ऑरेंज कैप किसके पास ?

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 11 मैच में 494 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमाए रखा है. सनराइजर्स हैदराबाद के ही अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 468 रन के साथ ऑरेंज कैप की लिस्ट में हेनरिक क्लासेन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

फिन एलेन ने पहले आईपीएल शतक से बनाए कई रिकॉर्ड्स, पीछे छूटे कई दिग्गज

पर्पल कैप पर किसका कब्जा

आरसीबी के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 17 विकेट के साथ पर्पल कैप अपने पास रखा है. भुवनेश्वर कुमार को दूसरे नंबर पर मौजूद चेन्नई के अंशुल कम्बोज (17 विकेट) से चुनौती मिल रही है. वहीं प्रिंस यादव (16 विकेट) तीसरे, कागिसो रबाडा (16 विकेट) और ईशान मलिंगा (16 विकेट) भी ज्यादा दूर नहीं हैं.

IPL 2026: फिन एलेन के शतक से KKR ने लगाया जीत का चौका, DC को मिली सातवीं हार

दिल्ली के बल्लेबाजों ने किया निराश

शुक्रवार को खेले गए मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई दिल्ली के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया और पाथुम निसांका (29 गेंद में 50 रन) तथा सातवें नंबर पर उतरे आशुतोष शर्मा (28 गेंद में 39) को छोड़कर कोई टिककर नहीं खेल सका । बीच के ओवरों में एक बार छह ओवर से अधिक कोई बाउंड्री नहीं लगी और आखिरी ओवर में भी तीन ही रन बने. केकेआर के लिये नारायण ने चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया । वरूण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 28 रन दिये जबकि अनुकूल रॉय ने 31 रन देकर दो विकेट चटकाए. तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिये

Editor's Pick