• Home
  • News
  • IPL 2026 Points table Standings after GT VS KKR Match

IPL 2026 Points table: गुजरात टाइटंस की जीत के बाद बदला प्वॉइंट्स टेबल का हाल

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया. गुजरात ने इस जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में छलांग लगाई है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 17, 2026, 11:56 PM IST

Published On Apr 17, 2026, 11:56 PM IST

Last UpdatedApr 17, 2026, 11:56 PM IST

IPL 2026 Points table

IPL 2026 Points table

IPL 2026 Points table: कैगिसो रबाडा (29 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (23 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान शुभमन गिल (86) की बेहतरीन पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को दो गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया.

कैमरून ग्रीन ने वापसी करते हुए 79 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन केकेआर की पारी 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 180 रन पर सिमट गई. गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. केकेआर को इस सीजन में छह मैचों के बाद भी पहली जीत का इंतजार है. गुजरात टाइटंस की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है और टीम छह अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल 2026 अंक तालिका

आईपीएल 2026 अंक तालिका

क्रम टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 5 4 0 0 1 9 1.067
2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 4 1 0 0 8 1.503
3 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 0 8 0.889
4 गुजरात टाइटन्स 5 3 2 0 0 6 0.018
5 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 0 4 0.576
6 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 0.322
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 2 3 0 0 4 -0.804
8 चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 0 0 4 -0.846
9 मुंबई इंडियंस 5 1 4 0 0 2 -1.076
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 6 0 5 0 1 1 -1.149

प्वॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस की छलांग

गुजरात टाइटंस की टीम ने जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में दो पायदान की छलांग लगाई है. गुजरात की टीम के पास छह अंक है. टीम का नेट रन रेट 0.18 है. केकेआर के खिलाफ जीत के बाद गुजरात छठे से चौथे पायदान पर पहुंच गई है. पंजाब किंग्स की टीम नौ अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. आरसीबी की टीम दूसरे स्थान पर हैं, वहीं राजस्थान रॉयल्स तीसरे नंबर पर है. आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमों के पास आठ- आठ अंक है, मगर आरसीबी का नेट रन रेट राजस्थान रॉयल्स से बेहतर है.

केकेआर का बुरा हाल

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2026 में पांचवीं हार के बाद 10वें स्थान पर बनी हुई है. केकेआर के पास सिर्फ एक अंक है. टीम ने छह में पांच मुकाबले गंवाए हैं और टीम का एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था. मुंबई की टीम भी चार हार के साथ नौवें स्थान पर है.

Editor's Pick