• Home
  • News
  • IPL 2026 Points table standings after KKR VS LSG Match

IPL 2026 Points Table: LSG की KKR पर रोमांचक जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल का हाल

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम चार अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 10, 2026, 12:01 AM IST

Published On Apr 10, 2026, 12:01 AM IST

Last UpdatedApr 10, 2026, 12:01 AM IST

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: मुकुल चौधरी की बेखौफ नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराया. 182 रन के टारगेट का पीछा करते हुए एलएसजी ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर 128 रन पर मोहम्मद शमी के रूप में अपना सातवां विकेट गंवा दिया था, टीम को आखिरी चार ओवर में 54 रन चाहिए थे, मुकुल चौधरी ने आवेश खान (नाबाद एक) के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई. एलएसजी के लिए आयुष बडोनी ने भी 54 रन की शानदार पारी खेली।

आखिरी दो ओवर में केकेआर को 30 रन की जरूरत थी, 19वें ओवर में ग्रीन ने 16 रन लुटा दिए. अब एलएसजी को अंतिम ओवर में 14 रन चाहिए थे, और वैभव अरोड़ा दबाव में चूक गए. आईपीएल के अपने पहले सत्र में तीसरा मैच खेल रहे चौधरी ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का मारकर स्कोर बराबर किया और फिर आखिरी गेंद पर चूकने के बाद एक रन लेकर टीम को यादगार जीत दिलाई. यह लखनऊ सुपरजायंट्स की दूसरी जीत है. वहीं केकेआर की यह तीसरी हार है. लखनऊ की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्थान टीम मैच (P) जीत (W) हार (L) नो रिजल्ट (NR) अंक (Pts) नेट रन रेट (NRR)
1 राजस्थान रॉयल्स 3 3 0 0 6 +2.403
2 पंजाब किंग्स 3 2 0 1 5 +0.637
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 0 4 +2.501
4 दिल्ली कैपिटल्स 3 2 1 0 4 +0.811
5 सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 2 +0.275
6 गुजरात टाइटंस 3 1 2 0 2 -0.270
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 0 2 -0.542
8 मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 2 -0.715
9 कोलकाता नाइट राइडर्स 3 0 2 1 1 -1.964
10 चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 0 -2.517

टॉप पर राजस्थान रॉयल्स का है कब्जा

आईपीएल 2026 के प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर राजस्थान रॉयल्स का कब्जा है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगाई है और टीम के पास छह अंक है. पंजाब किंग्स पांच प्वॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है, वहीं तीसरे नंबर पर आरसीबी की टीम है. आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स की टीम का मुकाबला शुक्रवार को होना है और अगर आरसीबी की टीम इस मुकाबले को जीतती है तो वह राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ सकती है.

Editor's Pick