• Home
  • News
  • IPL 2026 Points table Standings after KKR VS PBKS Match Called off due to Rain

IPL 2026 Points table: पंजाब किंग्स की टीम टॉप पर पहुंची, केकेआर का खाता खुला

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी में 3.4 ओवर के खेल के बाद हल्की बूंदाबांदी के कारण रोका गया जो बाद में बारिश तेज होने के कारण दोबारा शुरू नहीं हो पाया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 06, 2026, 11:28 PM IST

Published On Apr 06, 2026, 11:28 PM IST

Last UpdatedApr 06, 2026, 11:28 PM IST

KKR VS PBKS Match

KKR VS PBKS Match

IPL 2026 Points table: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच सोमवार को खेला गया इंडियन प्रीमियर लीग मैच बारिश के कारण 3.4 ओवर के खेल के बाद रद्द करना पड़ा जिससे दोनों टीम को एक-एक अंक मिला.

मैच रद्द होने के साथ मौजूदा सत्र में नाइट राइडर्स के अंकों का खाता भी खुल गया. टीम को अपने शुरुआती दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था जबकि तीसरे मैच में भी टीम दो विकेट पर 25 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी और अगर मैच शुरू होता तो यह पांच ओवर का ही हो पाता और टीम को सिर्फ आठ गेंद और खेलने को मिलती जिससे संभवत: उसकी स्थिति काफी कमजोर होती. मैच को नाइट राइडर्स की पारी में 3.4 ओवर के खेल के बाद हल्की बूंदाबांदी के कारण रोका गया जो बाद में बारिश तेज होने के कारण दोबारा शुरू नहीं हो पाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पंजाब किंग्स ने आरसीबी को पीछे छोड़ा

दूसरी तरफ अपने शुरुआती दो मैच जीतने वाली पंजाब की टीम तीन मैच में पांच अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है. पंजाब किंग्स की टीम ने आरसीबी (04 अंक) को पीछे छोड़ दिया है.

स्थान टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट नेट रन रेट अंक
1 पंजाब किंग्स 3 2 0 1 +0.637 5
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 0 +2.501 4
3 राजस्थान रॉयल्स 2 2 0 0 +2.233 4
4 दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 0 +1.170 4
5 सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 +0.275 2
6 मुंबई इंडियंस 2 1 1 0 -0.206 2
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 0 -0.542 2
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 3 0 2 1 -1.964 1
9 गुजरात टाइटंस 2 0 2 0 -0.424 0
10 चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 -2.517 0

Editor's Pick