• Home
  • News
  • IPL 2026 Points table Standings after MI VS LSG Match

मुंबई इंडियंस की जीत के बाद प्वॉइट्स टेबल का हाल, ऑरेंज- पर्पल कैप पर किसका कब्जा ?

मुंबई इंडियंस की टीम 10 मैच में तीन जीत से छह अंक तक पहुंच गई है, हालांकि टीम नौवें स्थान पर बनी हुई है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 05, 2026, 12:14 AM IST

Published On May 05, 2026, 12:14 AM IST

Last UpdatedMay 05, 2026, 12:14 AM IST

MI Points table

MI Points table

IPL 2026 Points table: मुंबई इंडियंस की टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में तीसरी जीत दर्ज की है. लखनऊ की टीम ने निकोलस पूरन (63 रन, 21 गेंद, आठ छक्के, एक चौका) और सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श (44 रन, 25 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) की धमाकेदार पारी से 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए. 229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने चोट के बाद वापसी कर रहे रोहित (84 रन, 44 गेंद, छह चौके, सात छक्के) और रिकेल्टन (83 रन, 32 गेंद, छह चौके, आठ छक्के) के बीच पहले विकेट की 143 रन की तूफानी साझेदारी की बदौलत आठ गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली.

मुंबई इंडियंस की टीम 10 मैच में तीन जीत से छह अंक तक पहुंच गई है, हालांकि टीम नौवें स्थान पर बनी हुई है. वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम लगातार छठी हार के बाद नौ मैच में चार अंक के साथ 10वें और अंतिम पायदान पर है. पंजाब किंग्स की टीम पहले पायदान पर है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल 2026 अंक तालिका

आईपीएल 2026 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीते हारे टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1पंजाब किंग्स96201130.855
2रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर96300121.420
3सनराइजर्स हैदराबाद106400120.644
4राजस्थान रॉयल्स106400120.510
5गुजरात टाइटंस10640012-0.147
6चेन्नई सुपर किंग्स9450080.005
7दिल्ली कैपिटल्स945008-0.895
8कोलकाता नाइट राइडर्स935017-0.539
9मुंबई इंडियंस1037006-0.649
10लखनऊ सुपर जायंट्स927004-1.076

अभिषेक शर्मा के पास ऑरेंज कैप

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 440 रन के साथ आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं और उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया है. केएल राहुल (433) दूसरे, हेनरिक क्लासेन (425) तीसरे और वैभव सूर्यवंशी (404) चौथे नंबर पर हैं. साई सुदर्शन (385) ने पांचवें स्थान पर जगह बनाई है.

IPL 2026: रोहित- रिकेल्टन का धमाका, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में किया सबसे बड़ा रन चेज

भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप

आरसीबी के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नौ मैच में 17 विकेट के साथ पर्पल कैप पर कब्जा किया है. चेन्नई सुपरकिंग्स के अंशुल कम्बोज (17 विकेट) दूसरे नंबर पर हैं. गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा 16 विकेट के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. जोफ्रा आर्चर (15 विकेट) चौथे और ईशान मलिंगा (15 विकेट) पांचवें नंबर पर हैं.

Editor's Pick