• Home
  • News
  • IPL 2026 Points table Standings after MI VS PBKS Match

IPL 2026 Points table: टॉप पर पहुंची पंजाब किंग्स, जानें बाकी टीमों का हाल

पंजाब किंग्स ने 196 रन के टारगेट को सिर्फ 16.3 ओवर में हासिल कर लिया. श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतक जड़ा.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 17, 2026, 12:00 AM IST

Published On Apr 17, 2026, 12:00 AM IST

Last UpdatedApr 17, 2026, 12:00 AM IST

Punjab Kings Points table

Punjab Kings Points table

IPL 2026 Points table: अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी और प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की विस्फोटक पारी से पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 में जीत का सिलसिला जारी है. गुरुवार को खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया. पंजाब किंग्स ने 196 रन के टारगेट को सिर्फ 16.3 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ पंजाब किंग्स की टीम नौ अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.

पंजाब किंग्स की टीम के पांच मैच में नौ अंक हैं. टीम ने चार मुकाबले जीते हैं, जबकि टीम का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. आठ अंक के साथ आरसीबी दूसरे और आठ ही अंक के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम तीसरे स्थान पर है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम इस हार के बाद नौवें स्थान पर ही बनी हुई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल 2026 अंक तालिका

आईपीएल 2026 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीते हारे टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 5 4 0 0 1 9 1.067
2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 4 1 0 0 8 1.503
3 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 0 8 0.889
4 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 0 4 0.576
5 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 0.322
6 गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 0 4 -0.029
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 2 3 0 0 4 -0.804
8 चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 0 0 4 -0.846
9 मुंबई इंडियंस 5 1 4 0 0 2 -1.076
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 5 0 4 0 1 1 -1.383

डि कॉक के शतक पर भारी पड़ी प्रभसिमरन- श्रेयस की पारी

इस मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए. रोहित शर्मा की जगह इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे डिकॉक ने 60 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा नमन धीर (50 रन, 31 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए उस समय 122 रन की साझेदारी की जब टीम तीसरे ओवर में 12 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी. पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन, 35 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के अर्धशतक और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली.

Editor's Pick