• Home
  • News
  • IPL 2026 Points table standings after MI VS RCB Match

IPL 2026 Points table: आरसीबी की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल का हाल, कौन सी टीम कहां है ?

आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की, वहीं मुंबई इंडियंस की यह तीसरी हार है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 13, 2026, 12:15 AM IST

Published On Apr 13, 2026, 12:15 AM IST

Last UpdatedApr 13, 2026, 12:15 AM IST

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points table standings: आईपीएल 2026 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए. पहले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को हराया, वहीं दिन के दूसरे मैच में आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की. आरसीबी की टीम ने इस जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में छह अंक के साथ तीसरा नंबर बरकरार रखा है.

रविवार को खेले गए मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया. आरसीबी ने शीर्ष क्रम में फिल सॉल्ट (78 रन), कप्तान रजत पाटीदार (53 रन) और विराट कोहली (50 रन) के अर्धशतकों की बदौलत चार विकेट पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम शेरफाने रदरफोर्ड की 31 गेंद में नाबाद 71 रन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद 20 ओवर में पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी. मुंबई इंडियंस की यह तीसरी हार है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्या है प्वॉइंट्स टेबल का हाल ?

राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में आठ अंक के साथ टॉप पर बनी हुई है. वहीं पंजाब किंग्स की टीम दूसरे नंबर पर है. पंजाब किंग्स के पास सात अंक है. रविवार को जीत के बाद गुजरात टाइटंस ने भी प्वॉइंट्स टेबल में छलांग लगाई है.

आईपीएल 2026 अंक तालिका

आईपीएल 2026 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीते हारे टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1राजस्थान रॉयल्स4400082.055
2पंजाब किंग्स4300170.720
3रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर4310061.148
4दिल्ली कैपिटल्स4220040.322
5गुजरात टाइटन्स422004-0.029
6लखनऊ सुपर जायंट्स422004-0.427
7सनराइजर्स हैदराबाद413002-0.024
8मुंबई इंडियंस413002-0.772
9चेन्नई सुपर किंग्स413002-1.532
10कोलकाता नाइट राइडर्स403011-1.315

Editor's Pick