• Home
  • News
  • IPL 2026 Points Table Standings After PBKS VS LSG Match

IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स का प्वॉइंट्स टेबल में दबदबा, जानें बाकी टीमों का हाल

पंजाब किंग्स की टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को हराकर आईपीएल 2026 में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है, वहीं लखनऊ की टीम ने हार की हैट्रिक लगाई है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 19, 2026, 11:52 PM IST

Published On Apr 19, 2026, 11:52 PM IST

Last UpdatedApr 19, 2026, 11:52 PM IST

IPL 2026 Points table standings

IPL 2026 Points table standings

IPL 2026 Points Table Standings: पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्य (93 रन) और कूपर कोनोली (87 रन) के अर्धशतकों की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 54 रन की आसान जीत दर्ज कर अपना विजय अभियान जारी रखा है. पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक छह मैच खेले हैं, जिसमें टीम को पांच में जीत मिली है, जबकि टीम का एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था. इस जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम ने प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत की है.

सलामी बल्लेबाज प्रियांश और कोनोली के बीच दूसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी से पंजाब किंग्स ने सात विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में एलएसजी की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन ही बना सकी. कप्तान ऋषभ पंत ने 43 रन, ऐडन मारक्रम ने 42 रन, मिचेल मार्श ने 40 रन और आयुष बडोनी ने 35 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए मार्को यानसेन ने 37 रन देकर दो विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक और युजवेंद्र चहल को एक एक विकेट मिला.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है पंजाब की टीम

पंजाब किंग्स छह मैच में से पांच जीत से 11 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर बरकरार है. एलएसजी की यह लगातार तीसरी हार है. लखनऊ की टीम इस हार के साथ प्वॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर पहुंच गई है. मुंबई इंडियंस की टीम आखिरी पायदान पर है.

आईपीएल 2026 अंक तालिका

आईपीएल 2026 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1पंजाब किंग्स6501111.420
2रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर642081.171
3राजस्थान रॉयल्स642080.599
4सनराइजर्स हैदराबाद633060.566
5दिल्ली कैपिटल्स532060.310
6गुजरात टाइटन्स532060.018
7चेन्नई सुपर किंग्स62404-0.780
8लखनऊ सुपर जायंट्स62404-1.173
9कोलकाता नाइट राइडर्स71513-0.879
10मुंबई इंडियंस51402-1.076

Editor's Pick