• Home
  • News
  • IPL 2026 Points table standings after RCB VS CSK Match

IPL 2026 Points table: आरसीबी की जीत के बाद बदला प्वॉइंट्स टेबल का हाल, जानें कौन सी टीम कहां है ?

आरसीबी की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 20 ओवर में तीन विकेट पर 250 रन बनाए, जिससे टीम का नेट रन रेट काफी ऊपर चला गया है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 06, 2026, 12:00 AM IST

Published On Apr 06, 2026, 12:00 AM IST

Last UpdatedApr 06, 2026, 12:00 AM IST

RCB Win

RCB Win

IPL 2026 Points table: आरसीबी की टीम ने टिम डेविड (नाबाद 70), देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हरा दिया. यह सीएसके की लगातार तीसरी हार है.

आरसीबी ने डेविड और पडीक्कल के अलावा कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद 48 रन और फिल सॉल्ट की 46 रन की पारी से तीन विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. पडिक्कल (29 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) और डेविड (25 गेंद, तीन चौके, आठ छक्के) ने धमाकेदार हिटिंग का प्रदर्शन करते हुए सीएसके के बेबस गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. कप्तान पाटीदार की 19 गेंद की पारी में एक चौका और छह छक्के जड़े. सॉल्ट ने 30 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के जमाए. विराट कोहली ने 18 बॉल में 28 रन की पारी खेली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम सरफराज खान के 50 रन के बावजूद 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई. सरफराज के अलावा प्रशांत वीर ने 43 रन और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाए. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट चटकाए. जैकब डफी, कृणाल पंड्या और अभिनंदन सिंह ने दो दो विकेट हासिल किए. आरसीबी की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है.

राजस्थान को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंची आरसीबी की टीम

आरसीबी की टीम इस जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. उसने राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ दिया है. आरसीबी का नेट रन रेट 2.501 है और वह बेहतर रन रेट के आधार पर टॉप पर है. वहीं राजस्थान की टीम का नेट रन रेट 2.233 है.

स्थान टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 4 +2.501
2 राजस्थान रॉयल्स 2 2 0 4 +2.233
3 दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 4 +1.170
4 पंजाब किंग्स 2 2 0 4 +0.637
5 सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 2 +0.275
6 मुंबई इंडियंस 2 1 1 2 -0.206
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 2 -0.542
8 गुजरात टाइटंस 2 0 2 0 -0.424
9 कोलकाता नाइट राइडर्स 2 0 2 0 -1.964
10 चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 -2.517

Editor's Pick