• Home
  • News
  • IPL 2026 Points table Standings After RCB VS LSG IPL 2026 Match

IPL 2026 Points table: RCB की टीम का जलवा, हार के बाद LSG का बुरा हाल

लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई, आरसीबी ने इस टारगेट को 15.1 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 15, 2026, 11:49 PM IST

Published On Apr 15, 2026, 11:49 PM IST

Last UpdatedApr 15, 2026, 11:49 PM IST

RCB Points table

RCB Points table

IPL 2026 Points table Standings: आईपीएल 2026 में आरसीबी ने चौथी जीत दर्ज की है. बुधवार को खेले गए मैच में आरसीबी की टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया. लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई, आरसीबी की टीम ने इस टारगेट को 15.1 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

आरसीबी की टीम ने इस जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा कर लिया है. आरसीबी के पास आठ अंक है और वह बेहतर रन रेट के आधार पर राजस्थान रॉयल्स (08 अंक) से आगे निकल गई है. आरसीबी का नेट रन रेट 1.503 है. वहीं राजस्थान का नेट रन रेट 0.889 है. लखनऊ की टीम इस हार के बाद सातवें नंबर पर पहुंच गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल 2026 अंक तालिका

आईपीएल 2026 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर5410081.503
2राजस्थान रॉयल्स5410080.889
3पंजाब किंग्स4300170.720
4सनराइजर्स हैदराबाद5230040.576
5दिल्ली कैपिटल्स4220040.322
6गुजरात टाइटंस422004-0.029
7लखनऊ सुपर जायंट्स523004-0.804
8चेन्नई सुपर किंग्स523004-0.846
9मुंबई इंडियंस413002-0.772
10कोलकाता नाइट राइडर्स504011-1.383

आरसीबी के गेंदबाजों के आगे एलएसजी का सरेंडर

इस मैच की बात करें तो आरसीबी की गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया. रसिख सलाम ने 24 रन देकर चार विकेट चटकाए, वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 27 रन देकर तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. क्रुणाल पांड्या ने भी दो विकेट अपने नाम किए, जिससे लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम 20 ओवर में 146 रन पर सिमट गई. लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने 40 रन, मुकुल चौधरी ने 39 रन और आयुष बदोनी ने 38 रन बनाए.

आरसीबी की टीम ने इस टारगेट को 15.1 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. आरसीबी ने महज 9 के स्कोर पर फिल सॉल्ट (7) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल (10) के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. विराट कोहली ने 49 रन (06 चौके, 01 छक्का) की पारी खेली. कप्तान रजत पाटीदार ने 13 गेंदों में 27 रन जुटाए, जबकि जितेश शर्मा ने 9 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 23 रन बनाए. टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने 14-14 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई

Editor's Pick