IPL 2026 Points table: आरसीबी प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची, जानें बाकी टीमों का हाल

मुंबई इंडियंस भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 166 रन ही बना सकी. आरसीबी की टीम ने आखिरी बॉल पर टारगेट को हासिल कर लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 11, 2026, 12:48 AM IST

Published On May 11, 2026, 12:48 AM IST

Last UpdatedMay 11, 2026, 12:48 AM IST

IPL 2026 Points table

IPL 2026 Points table

IPL 2026 Points table: आरसीबी की टीम ने भुवनेश्वर कुमार (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी कृणाल पंड्या (73 रन) के अर्धशतक से रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ आरसीबी ने प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा कर लिया है.

पिछले दो मैच में हार का सामना करने वाली आरसीबी (14 अंक) ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (23 रन देकर चार विकेट) के गेंद से शानदार प्रदर्शन के बाद उनके अंत में दो गेंद में (एक छक्के से) नाबाद सात रन की मदद से शानदार जीत दर्ज की जिससे मुंबई इंडियंस आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. आरसीबी की जीत के बाद मुंबई के साथ- साथ लखनऊ का सफर भी खत्म हो गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तिलक वर्मा (57 रन) के अर्धशतक के बावजूद मुंबई इंडियंस भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 166 रन ही बना सकी. कृणाल (46 गेंद में चार चौके और पांच छक्के) और जैकब बेथेल (27) के बीच चौथे विकेट के लिए 42 गेंद में 55 रन की भागीदारी के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की.

IPL 2026 अंक तालिका

आईपीएल 2026 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीते हारे टाई नो रिजल्ट अंक NRR
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 7 4 0 0 14 +1.103
2 सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 0 14 +0.737
3 गुजरात टाइटंस 11 7 4 0 0 14 +0.228
4 पंजाब किंग्स 10 6 3 0 1 13 +0.571
5 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 0 12 +0.185
6 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 0 12 +0.082
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 0 1 9 -0.169
8 दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 0 0 8 -1.154
9 मुंबई इंडियंस 11 3 8 0 0 6 -0.585
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 3 8 0 0 6 -0.907

ऑरेंज कैप किसके पास ?

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 11 मैच में 494 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमाए रखा है. सनराइजर्स हैदराबाद के ही अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 468 रन के साथ ऑरेंज कैप की लिस्ट में हेनरिक क्लासेन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. शुभमन गिल भी टॉप-5 में शामिल हुए हैं और 462 रन के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. 440 रन के साथ साई सुदर्शन का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है.

IPL 2026: भुवनेश्वर- क्रुणाल के धमाल से आरसीबी की रोमांचक जीत, मुंबई- लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर

भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर किया कब्जा

21 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर पर्पल कैप को अपने नाम किया है. अंशुल कम्बोज (19) दूसरे और कागिसो रबाडा (18 विकेट) तीसरे नंबर पर हैं.

Editor's Pick