• Home
  • News
  • IPL 2026 Points table Standings after RR VS GT Match Gujarat Titans Jump to 2nd, Rajasthan royals Drop to 5th

IPL 2026 Points table: गुजरात टाइटंस ने जीत के साथ लगाई छलांग, जानें सभी टीमों का हाल

गुजरात टाइटंस की टीम की यह 11 मैचों में सातवीं जीत है और वह 14 अंक के साथ तालिका में पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 10, 2026, 08:13 AM IST

Published On May 10, 2026, 08:13 AM IST

Last UpdatedMay 10, 2026, 08:13 AM IST

IPL 2026 Points table

IPL 2026 Points table

IPL 2026 Points table: आईपीएल 2026 में शनिवार को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को उसके घर में 77 रन से मात दी. इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले मैच में मिली हार का बदला भी ले लिया.

कप्तान शुभमन गिल की 84 रन की विस्फोटक पारी और साई सुदर्शन के शानदार अर्धशतक (55) के बाद राशिद खान (33 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के कमाल से गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया. टाइटंस ने मौजूदा सत्र का अपना सबसे बड़ा स्कोर चार विकेट पर 229 रन बनाने के बाद रॉयल्स की पारी को 16.3 ओवर में 152 रन पर समेटकर लगातार चौथी जीत दर्ज की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गुजरात टाइटंस ने लगाई छलांग

इस बड़ी जीत से गुजरात टाइटंस की टीम अपना नेट रन रेट सुधारने में सफल रही. टीम की यह 11 मैचों में सातवीं जीत है और वह 14 अंक के साथ तालिका में पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच गई. वहीं राजस्थान रॉयल्स इतने ही मैचों में पांचवीं हार के बाद 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई.

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल और टीम स्टैंडिंग्स

रैंक टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक एनआरआर
1 सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 0 14 0.737
2 गुजरात टाइटंस 11 7 4 0 0 14 0.228
3 पंजाब किंग्स 10 6 3 0 1 13 0.571
4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 6 4 0 0 12 1.234
5 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 0 12 0.082
6 चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 0 0 10 0.151
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 0 1 9 -0.169
8 दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 0 0 8 -1.154
9 मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 0 6 -0.649
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 10 3 7 0 0 6 -0.934

ऑरेंज कैप किसके पास ?

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 11 मैच में 494 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमाए रखा है. सनराइजर्स हैदराबाद के ही अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 468 रन के साथ ऑरेंज कैप की लिस्ट में हेनरिक क्लासेन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. शुभमन गिल भी टॉप-5 में शामिल हुए हैं और 462 रन के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. 440 रन के साथ साई सुदर्शन का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है.

IPL 2026: शुभमन गिल- राशिद खान ने मचाया धमाल, गुजरात टाइटंस की रिकॉर्ड जीत

पर्पल कैप पर किसका कब्जा

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने 18 विकेट के साथ पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमाया है. आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार (17) दूसरे, चेन्नई सुपरकिंग्स के अंशुल कम्बोज (17) तीसरे, प्रिंस यादव (16) चौथे और ईशान मलिंगा (16) पांचवें नंबर पर हैं.

Editor's Pick