• Home
  • News
  • IPL 2026 Points table Standings after RR VS RCB Ipl 2026 Match

IPL 2026 Points table: राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल का हाल

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन अब तक एक भी मुकाबले नहीं गंवाई है, वहीं आरसीबी को पहली हार का सामना करना पड़ा है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 11, 2026, 12:45 AM IST

Published On Apr 11, 2026, 12:45 AM IST

Last UpdatedApr 11, 2026, 12:45 AM IST

IPL points table

IPL points table

IPL 2026 Points table: वैभव सूर्यवंशी के 26 गेंद में 78 रन की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को छह विकेट से हराकर इस सीजन लगातार चौथी जीत दर्ज की. वैभव की पारी से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आरसीबी के 202 रन के लक्ष्य को दो ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया. ध्रुव जुरेल ने 43 गेंद में नाबाद 81 रन बनाकर ‘फिनिशर’ की भूमिका बखूबी निभाई.

जुरेल और सूर्यवंशी ने दूसरे विकेट के लिये 6.1 ओवर में 108 रन जोड़े. आरसीबी की टीम को इस सीजन पहली हार मिली है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 201 रन बनाए थे. पाटीदार ने 40 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 63 रन बनाए, एक समय पर आरसीबी के छह विकेट 94 रन पर गिर गए थे जिसके बाद पाटीदार ने अकेले मोर्चा संभाला. विराट कोहली ( 16 गेंद में 32 रन ) समेत गत चैम्पियन आरसीबी के सभी बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के प्रयास में आउट हो गए. आखिरी ओवरों में इंपैक्ट सब वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंद में 29 रन बनाए, जिससे आरसीबी की टीम 200 रन का आंकड़ा पार कर सकी. मगर आरसीबी का यह स्कोर वैभव सूर्यवंशी- ध्रुव जुरेल की पारी के आगे ‘बौना’ साबित हुआ.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आठ अंक लेकर टॉप पर राजस्थान रॉयल्स की टीम

राजस्थान रॉयल्स ने इस जीत के बाद आठ अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. टीम की लगातार चार जीत के बाद आठ अंक है. पंजाब किंग्स की टीम पांच अंक के साथ दूसरे और आरसीबी की टीम तीसरे स्थान पर है.

स्थान टीम मैच (P) जीत (W) हार (L) नो रिजल्ट (NR) अंक (Pts) नेट रन रेट (NRR)
1 राजस्थान रॉयल्स 4 4 0 0 8 +2.403
2 पंजाब किंग्स 3 2 0 1 5 +0.637
3 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3 2 1 0 4 +1.850
4 दिल्ली कैपिटल्स 3 2 1 0 4 +0.811
5 लखनऊ सुपर जायंट्स 3 2 1 0 4 -0.359
6 सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 2 +0.275
7 गुजरात टाइटंस 3 1 2 0 2 -0.270
8 मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 2 -0.715
9 कोलकाता नाइट राइडर्स 4 0 3 1 1 -1.964
10 चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 0 -2.517

Editor's Pick