• Home
  • News
  • IPL 2026 Points table standings after SRH VS CSK Match

IPL 2026 Points table: SRH ने जीत के साथ लगाई छलांग, जानें बाकी टीमों का हाल

अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक के बाद शानदार गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 19, 2026, 12:26 AM IST

Published On Apr 19, 2026, 12:26 AM IST

Last UpdatedApr 19, 2026, 12:26 AM IST

Points table

Points table

IPL 2026 Points table standings: सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक के बाद शानदार गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया. सलामी बल्लेबाज अभिषेक (59 रन) की शानदार शुरूआत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन (तीन विकेट) और अंशुल कंबोज (तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 194 रन ही बना सकी.

195 रन के टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसे सीजन की चौथी हार का सामना करना पड़ा. उसके लिए मैथ्यू शॉर्ट 34 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीन जीत के साथ छह अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं हार के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम सातवें नंबर पर बनी हुई है.

IPL 2026 अंक तालिका

आईपीएल 2026 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीते हारे टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1पंजाब किंग्स5400191.067
2रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर6420081.171
3राजस्थान रॉयल्स5410080.889
4सनराइजर्स हैदराबाद6330060.566
5दिल्ली कैपिटल्स5320060.310
6गुजरात टाइटंस5320060.018
7चेन्नई सुपर किंग्स624004-0.780
8लखनऊ सुपर जायंट्स523004-0.804
9मुंबई इंडियंस514002-1.076
10कोलकाता नाइट राइडर्स605011-1.149

Editor's Pick