• Home
  • News
  • IPL 2026 Points table standings after SRH VS RR Match

IPL 2026 Points table: SRH ने जीत के साथ लगाई छलांग, जानें प्वॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

प्रफुल्ल हिंगे (34 रन पर चार विकेट) और शाकिब हुसैन (24 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 14, 2026, 12:00 AM IST

Published On Apr 14, 2026, 12:00 AM IST

Last UpdatedApr 14, 2026, 12:00 AM IST

IPL 2026 Points table

IPL 2026 Points table

IPL 2026 Points table standings: सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराकर इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज ती इसी के साथ लगातार चार मुकाबलों से चला आ रहा आरआर की जीत का सिलसिला भी टूट गया. कप्तान ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन की पारी के बाद प्रफुल्ल हिंगे (34 रन पर चार विकेट) और शाकिब हुसैन (24 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने यह कारनामा किया. हिंगे ने पहले ओवर में ही तीन विकेट चटकाकर आईपीएल का नया रिकॉर्ड कायम किया. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को खाता खोले पवेलियन भेजा.

सनराइजर्स की टीम ने किशन की आतिशी पारी के बाद आखिरी ओवरों में नीतीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोड़ा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से छह विकेट पर 216 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पांच में से एक मुकाबला गंवाने के बावजूद आरआर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर बरकरार है, जबकि पांच में से दो मैच जीतकर अब सनराइजर्स हैदराबाद चौथे पायदान पर पहुंच गई है.

स्थान टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 0 8 0.889
2 पंजाब किंग्स 4 3 0 0 1 7 0.720
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 3 1 0 0 6 1.148
4 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 0 4 0.576
5 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 0.322
6 गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 0 4 -0.029
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 4 2 2 0 0 4 -0.427
8 मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 0 2 -0.772
9 चेन्नई सुपर किंग्स 4 1 3 0 0 2 -1.532
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 4 0 3 0 1 1 -1.315

Editor's Pick