• Home
  • News
  • IPL 2026 Points Table Update After Delhi Capitals vs Gujarat Titans Match

IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस का खाता खुला, कैसा है DC vs GT मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस मैच में हार का बहुत दुख होगा. वह मुश्किल स्थिति से मैच को खींचकर लाए थे. लेकिन आखिर में हुई चूक से मैच उनके हाथ से निकल गया. देखें IPL 2026 Points Table

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 09, 2026, 12:29 AM IST

Published On Apr 09, 2026, 12:29 AM IST

Last UpdatedApr 09, 2026, 12:29 AM IST

Delhi capitals vs Gujarat Titans

Delhi capitals vs Gujarat Titans

IPL 2026 Points Table दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैच जीतती हुई दिख रही थी. आखिरी दो गेंदों पर दो रन चाहिए थे. लेकिन आखिर में गुजरात टाइटंस ने उसे एक रन से हरा दिया. यह गुजरात टाइटंस की इस सीजन में पहली जीत थी. अब देखते हैं कि कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल.

मैच की बात करें तो जीत दिल्ली की झोली में थी. लेकिन आखिरी दो गेंदों पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कुछ ऐसा किया जिसने गुजरात की झोली में जीत डाल दी. दिल्ली कैपिटल्स के सामने 20 ओवरों में 211 रन का लक्ष्य था. लेकिन टीम आखिरी में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी. केएल राहुल ने 92 रन बनाए. वहीं रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटे डेविड मिलर ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. वह 20 गेंद पर 41 रन बनाकर नाबाद रहे. लेकिन आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की आखिरी समझदारी भरी गेंद ने दिल्ली को जीत से महरूम कर दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्थान टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 राजस्थान रॉयल्स 3 3 0 0 6 +2.403
2 पंजाब किंग्स 3 2 0 1 5 +0.637
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 0 4 +2.501
4 दिल्ली कैपिटल्स 3 2 1 0 4 +0.811
5 सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 2 +0.275
6 गुजरात टाइटंस 3 1 2 0 2 -0.270
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 0 2 -0.542
8 मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 2 -0.715
9 कोलकाता नाइट राइडर्स 3 0 2 1 1 -1.964
10 चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 0 -2.517

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए. इस टीम को 19 रन पर साई सुदर्शन (12) के रूप में जल्द पहला झटका लग गया था. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की.

बटलर ने 27 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 52 रन बनाए. गिल ने वाशिंगटन सुंदर के साथ 60 गेंदों में 104 रन की साझेदारी की. गिल 45 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 70 रन बनाए. सुंदर ने 32 गेंदों में 55 रन बनाए. यह आईपीएल में उनकी पहली हाफ सेंचुरी थी. दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट हासिल किए। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने 1-1 सफलता हासिल की. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick