IPL 2026 में जीतने वाली टीम को मिलेंगे कितने करोड़, ऑरेंज और पर्पल कैप विजेता बनेंगे लखपति
RCB और GT के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाएगा. जो भी टीम जीतेगी उसका यह दूसरा खिताब होगा. आईपीएल में किस टीम को मिलेगा कितना इनाम. विजेता के खाते में आएंगे कितने पैसे. और उपविजेता की झेली कितनी भरेगी.
Published On May 31, 2026, 05:43 PM IST
Last UpdatedMay 31, 2026, 05:43 PM IST
IPL 2026 Final in Ahmedabad
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. रविवार, 31 मई को यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेली जाएगा. दोनों टीमें एक-एक बार ट्रॉफी जीत चुकी हैं. और जो भी टीम जीतेगी वह एक से ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली चौथी टीम बनेगी. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल की सबसे कामयाबी टीम हैं. दोनों ने पांच-पांच बार आईपीएल जीता है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है.
आरसीबी ने पिछले साल ट्रॉफी जीती थी. और अपना 18 साल लंबा इंतजार खत्म किया था. इसके बाद टीम लगातार दूसरे सीजन में खिताबी मुकाबले में पहुंची है. पिछले साल बेंगलुरु की टीम ने पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर ट्रॉफी जीती थी. संयोग की बात है कि वह मैच भी इसी मैदान और इसी पिच पर हुआ था. वहीं गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में ट्रॉफी जीती थी. इसके बाद टीम ने अगले साल भी फाइनल में जगह बनाई थी. लेकिन वह चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई थी.
इस फाइनल मुकाबले में जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, रजत पाटीदार, जोश हेजलवुड और फिल सॉल्ट जैसे सितारे होंगे. वहीं गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल, जोस बटलर, साई सुदर्शन, राशिद खान और कागिसो रबाडा जैसे सितारे लोहा लेंगे.
तो आईपीएल 2026 जीतने वाली टीम को मिलेगा कितनी प्राइस मनी. और बाकी टीमों को भी कितना इनाम मिलेगा. कुल मिलाकर आईपीएल में कुल प्राइज मनी 46.5 करोड़ रुपये है जो अलग-अलग टीमों में बांटा जाएगा.
चैंपियन टीम को 20 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा. वहीं उपविजेता टीम को 13 करोड़ रुपये मिलेंगे. राजस्थान रॉयल्स जो क्वॉलिफायर 2 में हारी और तीसरे स्थान पररही उसे 7 करोड़ रुपये मिलेंगे. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को एलिमिनेटर में हार मिली थी. उसे 6.5 करोड़ रुपये की रकम मिलेगी.
वे टीमें जो टॉप 4 में नहीं पहुंच पाईं उन्हें कोई भी इनामी राशि नहीं मिलेगी. हालांकि उन्हें ब्रॉडकास्टिंग अधिकार की राशि मिलती रहेगी. इसके साथ ही उसे स्पॉन्सरशिप एग्रीमेंट, टिकटों की बिक्री और बाकी अवॉर्ड मिलते रहेंगे.
ऑरैंज कैप विजेता, पर्पल कैप विजेता, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर को 10-10 लाख रुपये मिलेंगे. वहीं इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन को 20 लाख रुपये मिलेंगे.
अभी ऑरैंज कैप में वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे हैं उनके नाम 776 रन हैं. राजस्थान का यह 15 साल का बल्लेबाज लिस्ट में चोटी पर है. वहीं सबसे ज्यादा विकेट कागिसो रबाडा के 28 विकेट हैं.