• Home
  • News
  • IPL 2026 Punjab Kings Beat Chennai Super Kings by 5 Wickets Shreyas Iyer Scored half century

IPL 2026 CSK vs PBKS: श्रेयस अय्यर की कमाल की हाफ-सेंचुरी, पंजाब ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया

पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत हासिल की. शुक्रवार को श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराया.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 03, 2026, 11:59 PM IST

Published On Apr 03, 2026, 11:59 PM IST

Last UpdatedApr 03, 2026, 11:59 PM IST

चेन्नई: कप्तान श्रेयस अय्यर की नपी-तुली पारी की मदद से पंजाब किंग्स ने लगातार दूसरी जीत हासिल की. शुक्रवार को चेपॉक स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स को टीम ने पांच विकेट से मात दी. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 5 विकेट पर 209 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में पंजाब ने 8 गेंद बाकी रहते टारगेट को हासिल कर लिया.

पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 29 गेंद में 50 रन बनाए और निहाल वढेरा के साथ चौथे विकेट के लिए 59 अहम रन जोड़े. पंजाब ने 210 रन का लक्ष्य आठ गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर हासिल करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

संयम और आक्रामकता का मेल दिखा पंजाब की बल्लेबाजी में

पंजाब के सामने लक्ष्य बड़ा था. लेकिन उसके बल्लेबाज कभी जल्दी में नहीं दिखे. उन्होंने संयम और आक्रामकता के मेल की कमाल की बल्लेबाजी की. प्रियांश आर्य ने सिर्फ 11 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद में 43 और कूपर कोनोली ने 22 गेंद में 36 रन बनाए.

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आर्य ने चेन्नई के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया. खलील अहमद को उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया जबकि मैट हेनरी को उनके पहले ही ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर 20 रन निकाले.

आर्य और प्रभसिमरन ने सिर्फ 4. 2 ओवर में 61 रन की साझेदारी की. वहीं कप्तान श्रेयस ने धीमी शुरूआत करने के बाद हाथ खोलने शुरू किये. उन्होंने स्पिनरों की जमकर धुनाई की और लेग स्पिनर राहुल चाहर को शानदार छक्का लगाया. श्रेयस ने अंशुल कम्बोज को चौका लगाकर 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसी गेंदबाज की गेंद पर विकेट गंवा बैठे. अगले ओवर में हेनरी ने वढेरा को पवेलियन भेजा लेकिन तब तक पंजाब की जीत पर मुहर लग चुकी थी.

आयुष म्हात्रे ने चेन्नई के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन

इससे पहले आयुष म्हात्रे के 43 गेंद में 73 रन की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर पांच विकेट पर 209 रन बनाए.

संजू सैमसन (सात) के जल्दी आउट होने के बाद म्हात्रे ने कप्तान रूतुराज गायकवाड़ (28) के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की. सैमसन ने जेवियर बार्टलेट की आउटस्विंगर पर कवर में शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन विकेट के पीछे प्रभसिमरन सिंह को कैच दे बैठे. इसके बाद हालांकि म्हात्रे ने बार्टलेट को लगातार तीन चौके लगाये और पावरप्ले में चेन्नई को एक विकेट पर 57 रन तक पहुंचाया.

म्हात्रे आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिखे और मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने मार्को यानसेन को छक्का लगाया. इसके बाद मार्कस स्टोइनिस को लगातार दो छक्के लगाये और 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया.

चहल की गेंद पर मिला म्हात्रे को जीवनदान

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने से 17 साल छोटे इस बल्लेबाज को लगातार गुगली डालकर फांसने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली. म्हात्रे को 59 के स्कोर पर विजयकुमार विशाख ने और 67 के स्कोर पर शशांक सिंह ने डीप में जीवनदान दिया. वह विशाख की गेंद पर खराब शॉट खेलकर शॉर्ट थर्डमैन में चहल को कैच देकर लौटे. इस बीच गायकवाड़ को भी चहल ने आउट किया. चेन्नई ने दसवें से 15वें ओवर के बीच सिर्फ 45 रन बनाए.

सरफराज खान ने 12 गेंद में 32 रन बनाकर रनगति तेज करने की कोशिश की. उन्होंने अर्शदीप सिंह और विशाख को लगातार तीन तीन चौके लगाये लेकिन विशाख की ही गेंद पर निहाल वढेरा को कैच देकर पवेलियन लौटे. शिवम दुबे ने 27 गेंद में नाबाद 45 रन बनाये और चेन्नई ने आखिरी पांच ओवर में 64 रन बनाकर 200 का आंकड़ा पार किया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick