IPL 2026: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद में किसका पलड़ा है भारी, हेड-टु-हेड में कौन है आगे
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे. और पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS vs SRH) के बीच होगा. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने अभी तक...
Published On Apr 11, 2026, 12:12 PM IST
Last UpdatedApr 11, 2026, 12:12 PM IST
Punjab Kings vs SRH record
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे. और पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS vs SRH) के बीच होगा. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं. उसने दो मुकाबले जीते हैं. और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ उसका मैच बारिश से धुल गया था जिसमें उसे अंक बांटने पड़े थे.
पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की सलामी जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं, कूपर कोनोली ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया है. कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीजन भी बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, टीम नेहाल वढेरा और शशांक सिंह से भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी है अच्छी
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी तो अच्छा कर रही है लेकिन उसे अपने गेंदबाजों को लेकर जरूर फिक्र होगी. टीम के गेंदबाज अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. सिर्फ विजयकुमार वैशाक ही IPL 2026 में अभी तक असरदार नजर आए हैं. हालांकि, युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भी बीच के ओवरों में रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं.
कैसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने आईपीएल 2026 में खेले 3 मुकाबलों में से 2 में हार का सामना किया है, जबकि एक मैच में टीम को जीत नसीब हुई है. ट्रेविस हेड (Travis Head) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की सलामी जोड़ी इस सीजन संघर्ष करती हुई नजर आई है. कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं.
लियाम लिविंगस्टन (Liam Livingstone) भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. हालांकि, हेनरिक क्लासेन (Henrich Klaasen) ने पिछले सीजन की शानदार फॉर्म को आईपीएल 2026 में भी जारी रखा है. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Supergiants) के खिलाफ उन्होंने 41 गेंदों में 62 रनों की दमदार पारी खेली थी. नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित करने में सफल रहे हैं. टीम का गेंदबाजी अटैक भी अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में छाप नहीं छोड़ सका है.
कैसा है Head-to-Head Record
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 17 मुकाबले Sunrisers Hyderabad ने जीते हैं. वहीं, सिर्फ 7 मुकाबलों में पंजाब किंग्स को जीत नसीब हुई है. मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के अनुकूल रहती है. गेंद बल्ले पर थोड़ा फंसकर आती है, जिसके चलते बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. स्पिनर्स को यहां पिच से काफी मदद मिलती है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, एसआरएच और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश होने की आशंका न के बराबर है और मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है.