• Home
  • News
  • IPL 2026 Race of Orange and purple cap kagiso rabada sai sudharasan

साई सुदर्शन के नाम 'ऑरेंज कैप , तीन विकेट चटकाकर रबाडा ने की भुवनेश्वर की बराबरी

IPL 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस बहुत रोचक बनी हुई है. गिल और सुदर्शन दोनों इस कैप के लिए एक दूसरे का पीछा कर रहे हैं.

Edited By : Saurav Kumar |May 22, 2026, 12:42 PM IST

Published On May 22, 2026, 12:42 PM IST

Last UpdatedMay 22, 2026, 12:42 PM IST

IPL Orange Cap Race

Orange and Purple Cap Race: आईपीएल में अहमदबाद में खेले गए एकतरफा मुकाबले में चेन्नई को 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा. गुजरात ने पुरे मैच में पकड़ बरकरार रखी और मुकाबले को एकतरफा कर दिया , अगर बात ऑरेंज और पर्पल कैप की करे तो इस समय दोनों लीडरबोर्ड पर गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का पूरी तरह से दबदबा बना रखा है.

गिल और सुदर्शन के बीच , ऑरेंज कैप को लेकर दिलचस्प जंग

मैच के दौरान ऑरेंज कैप के लिए गुजरात के दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच दिलचस्प जंग देखने को मिली, मैच की शुरुआत में साई सुदर्शन (554 रन) अपने जोड़ीदार शुभमन गिल (552 रन) से आगे थे. मैच के दौरान गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 64 रन ठोक दिए और कुल 616 रनों के साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया, लेकिन गिल की यह खुशी ज्यादा देर टिक न सकी तब तक साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 84 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर सीजन में अपने कुल रन 638 कर लिए और गिल को दूसरे नंबर पर धकेलते हुए फिर से ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वर्तमान में ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष 5 बल्लेबाज

1 साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस (GT) 638
2 शुभमन गिल गुजरात टाइटंस (GT) 616
3 वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स (RR) 579
4 मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 563
5 हाइनरिक क्लासन सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) 555

हालांकि आज रात होने वाले SRH बनाम RCB के बिच होने वाले मुकाबले में यह आकड़ा चेंज भी हो सकता है. हाइनरिक क्लासन (555 रन) और आरसीबी के विराट कोहली (542 रन) के पास आगे निकलने का बड़ा मौका है. वहीं अभिषेक शर्मा (507) और इशान किशन (490) भी रेस में बने हुए हैं.

पर्पल कैप की जंग में,इकॉनमी ने बचाया ताज

विकेट चटकाने के मामले में भी गुजरात के गेंदबाजों ने कोहराम मचाया हुआ है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के भुवनेश्वर कुमार को पर्पल कैप की रेस में अब कड़ी टक्कर मिल रही है. GT के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने CSK के खिलाफ 3 विकेट चटकाकर कुल 24 विकेट पूरे कर लिए हैं और वह भुवनेश्वर कुमार के बराबर पहुंच गए हैं. हलाकि इकॉनमी की वजह से यह ताज भुवनेश्वर कुमार के पास ही रहेगीं , भुवनेश्वर की इकॉनमी (7.70) है और अगर बात रबाडा के इकॉनमी की करें तो (9.18) है.

वर्तमान में पर्पल कैप की रेस में शीर्ष 5 गेंदबाज

1 साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस (GT) 638
2 शुभमन गिल गुजरात टाइटंस (GT) 616
3 वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स (RR) 579
4 मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 563
5 हाइनरिक क्लासन सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) 555

Editor's Pick