• Home
  • News
  • IPL 2026 Rajasthan Royals all-rounder Ravindra Jadeja Created History in Match to become only second Indian Allrounder to take 200 wickets and 4000 Runs

IPL 2026: सिर्फ 24 रन की पारी और रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया रविंद्र जडेजा का नाम, RCB के खिलाफ किया कमाल

गुवाहाटी: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ हो रही है. राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इस मुकाबले में खास मुकाम हासिल कर लिया है. रविंद्र जडेजा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड रवींद्र...

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 11, 2026, 11:15 AM IST

Published On Apr 11, 2026, 11:15 AM IST

Last UpdatedApr 11, 2026, 11:15 AM IST

Ravindra Jadeja Record in T20 cricket

रविंद्र जडेजा का बड़ा रिकॉर्ड

गुवाहाटी: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ हो रही है. राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इस मुकाबले में खास मुकाम हासिल कर लिया है.

रविंद्र जडेजा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

रवींद्र जडेजा ने इस मुकाबले में टी20 क्रिकेट में अपने 4 हजार रन पूरे किए. जडेजा इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में 4 हजार रन और 200 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. जडेजा से पहले यह कारनामा सिर्फ हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ही कर सके हैं. जडेजा ओवरऑल यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी हैं. जडेजा ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन खर्च किए और रोमारियो शेफर्ड का बड़ा विकेट अपने नाम किया. बल्ले से उन्होंने 25 गेंद पर 24 रन की नाबाद पारी खेली. इतनी छोटी सी पारी में उन्होंने बड़ा कीर्तिमान बना लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैभव और जुरेल की धमाकेदार पारियां

आरसीबी से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की शुरुआत खराब रही. यशस्वी जायसवाल सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने जोश हेजलवुड के ओवर में दो छक्के लगाए लेकिन आखिरी गेंद पर इस ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने जायसवाल को विकेट के पीछे कैच करवाया. हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और ध्रुव जुरेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता. 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव ने 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस पारी में वैभव ने 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए.

कैसी रही RCB की पारी

वैभव के आगे आरसीबी के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए. उन्होंने जोश हेजलवुड की पहली ही गेंद पर चौका लगाया. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी हाफ सेंचुरी लगाई. उन्होंने 43 गेंद पर 8 चौके और तीन छक्के लगाते हुए 81 रन की नाबाद पारी खेली. हालांकि, बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर बिना खाता खोले आउट हुए, तो कप्तान रियान पराग भी 3 रन ही बना सके.

इससे पहले, RCB ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए. टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों में 63 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. विराट कोहली (Virat Kohli) अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 16 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए. वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड (Romareo Shepard) ने 22 रनों का योगदान दिया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick