• Home
  • News
  • IPL 2026 Rajasthan Royals Full Schedule, RR Match list, Venue, Fixture and time table Results

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल, कब और कहां खेलेगी पराग की टीम

IPL 2026 मे राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल देखिए. साल 2008 में चैंपियन बनी राजस्थान की टीम उसके बाद सिर्फ एक बार खिताबी मुकाबले तक पहुंची है. लेकिन टीम कभी चैंपियन नहीं बन सकी है. इस बार टीम ने संजू सैमसन जैसे बड़े खिलाड़ी को ट्रेड किया है और रविंद्र जडेजा को अपनी टीम में शामिल किया है.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 27, 2026, 08:29 AM IST

Published On Mar 27, 2026, 08:29 AM IST

Last UpdatedMar 27, 2026, 08:29 AM IST

rajasthan royals full schedule in ipl 2026

rajasthan royals full schedule in ipl 2026

IPL 2026 Rajasthan Royals (RR) Full Schedule: साल 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉ़यल्स के दो घरेलू मैदान हैं. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के अलावा बारसपारा स्टेडियम इस टीम का दूसरा घरेलू मैदान है. टीम इस साल चार मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेलेगी. और इसके बाद तीन मैच टीम गुवाहाटी में खेलेगी.

सीजन शुरू होने से पहले ही राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में बदलाव हुआ है. लेकिन यह सीजन टीम पुराने मालिकों के अंडर ही खेलेगी. लेकिन इसके बाद टीम का मालिकाना हक अमेरिका में रहने वाले उद्यमी काल सोमानी के पास चला जाएगा. टीम का पहला मैच 30 मार्च को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

24 मई को राजस्थान रॉयल्स का आखिरी मैच होगा. यह मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होगा.

गुरुवार, 26 मार्च को बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के बाकी मैचों का शेड्यूल जारी किया. इससे पहले बोर्ड की ओर से पहले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया था. 12 अप्रैल के इस शेड्यूल में सभी टीमों के पहले तीन मैचों का शेड्यूल जारी किया गया था. बोर्ड असल में राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रहा था. तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव होने हैं और उनकी तारीखों के ऐलान होने के बाद ही बीसीसीआई ने सेड्यूल जारी किया. बोर्ड की ओर से सोमवार को यह जानकारी आई थी कि शेड्यूल जारी है जिसे अगले 48 से 72 घंटे के बीच जारी कर दिया जाएगा.

राजस्थान रॉयल्स (RR) आईपीएल 2026 शेड्यूल

मैच नंबर तारीख दिन मैच स्थान समय
1 30 मार्च सोमवार राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
2 4 अप्रैल शनिवार गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
3 7 अप्रैल मंगलवार राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
4 10 अप्रैल शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
5 13 अप्रैल सोमवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
6 19 अप्रैल रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स कोलकाता दोपहर 3:30 बजे
7 22 अप्रैल बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
8 25 अप्रैल शनिवार राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद जयपुर शाम 7:30 बजे
9 28 अप्रैल मंगलवार पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स न्यू चंडीगढ़ शाम 7:30 बजे
10 1 मई शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स जयपुर शाम 7:30 बजे
11 9 मई शनिवार राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स जयपुर शाम 7:30 बजे
12 17 मई रविवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
13 19 मई मंगलवार राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स जयपुर शाम 7:30 बजे
14 24 मई रविवार मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मुंबई दोपहर 3:30 बजे

राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वॉड

रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, रवि सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शिम्रोन हेटमायर, अमन राव, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, केवेना मफाका, नंद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, विग्नेश पुथुर, यशराज पुंजा

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – RCB का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल

IPL 2026- चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के मैच कब और कहां होंगे

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick