• Home
  • News
  • IPL 2026 Rajasthan Royals Spinner Ravi Bishnoi Credits Tushar Deshpande and Jofra Archer for Win Against Gujarat Titans

IPL 2026: प्लेयर ऑफ द मैच रवि बिश्नोई ने जीत का क्रेडिट तुषार और आर्चर को दिया

अहमदाबाद: IPL 2026 में शनिवार को शाम का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया. आरआर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से आखिरी ओवरों में मैच का रुख अपनी ओर मोड़ लिया और जीटी पर 6 रन से जीत दर्ज की. बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले रवि बिश्नोई...

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 05, 2026, 11:36 AM IST

Published On Apr 05, 2026, 11:36 AM IST

Last UpdatedApr 05, 2026, 11:36 AM IST

Ravi Bishnoi took 4 wickets against Gujarat Titans

रवि बिश्नोई ने लिए चार विकेट

अहमदाबाद: IPL 2026 में शनिवार को शाम का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया. आरआर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से आखिरी ओवरों में मैच का रुख अपनी ओर मोड़ लिया और जीटी पर 6 रन से जीत दर्ज की. बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले रवि बिश्नोई प्लेयर ऑफ द मैच रहे. हालांकि, रवि ने जीत का श्रेय तुषार देशपांडे और जोफ्रा आर्चर के साथ ही पूरी टीम को दिया.

मैच के बाद बिश्नोई ने कहा, ‘पिछला सीजन मुश्किल था, लेकिन मैंने अपनी प्रक्रिया पर टिके रहने की कोशिश की. मैं अपनी लेंथ मिस करता, तो मुझे छक्के पड़ जाते. यही मेरी एकमात्र कमजोरी थी. अगर मुझे लेंथ पर हिट पड़ती है, तो कोई दिक्कत नहीं है. इस मैच में भी आपने देखा कि जब मैंने फुल लेंथ गेंदबाजी की, मुझे रन पड़े, लेकिन गुड लेंथ पर रन नहीं बने. इसके लिए मैंने मानसिक, शारीरिक और तकनीकी तौर पर काम किया है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राहुल तेवतिया का विकेट रहा अहम

बिश्नोई ने कहा, ‘राहुल तेवतिया का विकेट मेरे लिए अहम रहा. वह एक बेहतरीन फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं. अगर वह आउट नहीं होते, तो मैच किसी भी तरफ जा सकता था.’ लेग स्पिनर ने जीत का श्रेय तुषार देशपांडे, जोफ्रा आर्चर के साथ ही पूरी टीम को दिया.

उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि टीम जीत गई. मेरे प्रदर्शन से ज्यादा तुषार ने आखिर में और जोफ्रा ने 19वें ओवर में जिस तरह से गेंदबाजी की, वह मायने रखता है. यह सबका मिलकर किया गया काम था और इसी वजह से हम जीते. हम एक युवा टीम हैं और आगे भी ऐसे ही खेलना चाहेंगे.’ रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए.

जीत के साथ टॉप पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स

मैच की बात करें तो आरआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 210 रन बनाए थे. जीटी ने 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की थी और 8 ओवर में पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े. दूसरा विकेट 107 के स्कोर पर गिरा, लेकिन इसके बाद आरआर के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेते हुए जीटी की रन गति पर अंकुश लगाया.

IPL 2026 का पूरा पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट अगला मैच
1 राजस्थान रॉयल्स 2 2 0 0 0 4 2.233 मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद
2 दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 0 0 4 1.170 गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
3 पंजाब किंग्स 2 2 0 0 0 4 0.637 कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस
4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 1 0 0 0 2 2.907 चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस
5 सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 0 0 2 0.469 लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स
6 मुंबई इंडियंस 2 1 1 0 0 2 -0.206 राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स
7 गुजरात टाइटंस 2 0 2 0 0 0 -0.424 दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स
8 लखनऊ सुपर जायंट्स 1 0 1 0 0 0 -1.397 सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स, गुजरात टाइटंस
9 कोलकाता नाइट राइडर्स 2 0 2 0 0 0 -1.964 पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स
10 चेन्नई सुपर किंग्स 2 0 2 0 0 0 -2.562 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स

आखिरी 2 ओवरों में जीटी को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे और 3 विकेट शेष थे. जोफ्रा आर्चर ने 19वें ओवर में मात्र 4 रन दिए. इसके बाद आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे. तुषार देशपांडे ने मात्र 4 रन दिए और टीम को 6 रन से जीत दिला दी. जीटी 20 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन बना सकी.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick