×

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडिंयस, कौन है किस पर भारी, देखें Head-To-Head रिकॉर्ड

आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा. जानते हैं दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कैसा रहा है रिकॉर्ड.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - April 7, 2026 11:18 AM IST

नई दिल्ली: IPL 2026 के 13वें मुकाबले में मंगलवार को आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा. यह मैच गुवाहाटी के बरसापरा मैदान पर खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है.

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अब तक एक-दूसरे के खिलाफ कुल 31 मुकाबले खेले हैं. इनमें से 16 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है, जबकि 14 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं. एक मैच का नतीजा नहीं निकला है. एक मैच का नतीजा नहीं निकला. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है.

कैसा है राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड

अभी तक खेले गए अपने दोनों मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल की है. टीम के लिए बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी ने धुआंधार खेल दिखाया है. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स को अच्छी शुरुआत दी है. नंबर तीन पर ध्रुव जुरेल ने भी अच्छा खेल दिखाया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने धमाकेदार खेल दिखाया था. उन्होंने 42 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि कप्तान रियान पराग और शिमरोन हेटमायर से भी आरआर को इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख मैच स्थान समय
30 मार्च राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी 7:30 PM
4 अप्रैल गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद 7:30 PM
7 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस गुवाहाटी 7:30 PM
10 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी 7:30 PM
13 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स हैदराबाद 7:30 PM
19 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स कोलकाता 3:30 PM
22 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स vs राजस्थान रॉयल्स लखनऊ 7:30 PM
25 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद जयपुर 7:30 PM
28 अप्रैल पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स न्यू चंडीगढ़ 7:30 PM
1 मई राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स जयपुर 7:30 PM
9 मई राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंस जयपुर 7:30 PM
17 मई दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स दिल्ली 7:30 PM
19 मई राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स जयपुर 7:30 PM
24 मई मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स मुंबई 3:30 PM

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने भी किया है अच्छा प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी की बात करें तो जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे की जोड़ी राजस्थान रॉयल्स के लिए कारगर साबित हुई है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ आर्चर-तुषार ने मिलकर आखिरी 2 ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई थी. मैच राजस्थान रॉयल्स के हाथ से निकल चुका था लेकिन आर्चर और देशपांडे ने आखिरी दो ओवरों में सिर्फ चार-चार रन दिए थे. नांद्रे बर्गर भी किफायती रहने के साथ-साथ विकेट निकालने में भी सफल रहे हैं.

मुंबई इंडियंस ने एक मैच जीता और एक हारा

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हराने के बाद मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे.

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में पूरा शेड्यूल

तारीख मैच स्थान समय
29 मार्च मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई 7:30 PM
4 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस दिल्ली 3:30 PM
7 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस गुवाहाटी 7:30 PM
12 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई 7:30 PM
16 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स मुंबई 7:30 PM
20 अप्रैल गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस अहमदाबाद 7:30 PM
23 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई 7:30 PM
29 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई 7:30 PM
2 मई चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस चेन्नई 7:30 PM
4 मई मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई 7:30 PM
10 मई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस रायपुर 7:30 PM
14 मई पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस धर्मशाला 7:30 PM
20 मई कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस कोलकाता 7:30 PM
24 मई मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स मुंबई 3:30 PM

रोहित शर्मा ने 26 गेंदों में 35 रन बनाए थे, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 51 रनों का योगदान दिया था. हालांकि तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन और शेरफेन रदरफोर्ड बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे. दिल्ली कैपिटल्स ने 163 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया था. दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर गेंद से काफी किफायती रहे थे, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने 3 ओवर में 41 रन खर्च किए थे. वहीं मयंक मारकंडे और कॉर्बिन बॉश भी महंगे साबित हुए थे.