IPL 2026: RCB और RR को BCCI से मिली किस बात की डेडलाइन, 27 जनवरी तक देना होगा जवाब
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर और राजस्थान रॉयल्स के पास अब एक सप्ताह से भी कम का वक्त बचा है कि वे अगले सीजन के लिए अपने घरेलू मैदान की जानकारी गर्वनिंग काउंसिल को दें.
Published On Jan 21, 2026, 07:43 PM IST
Last UpdatedJan 21, 2026, 07:43 PM IST
virat-kohli
राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पास अब सिर्फ 27 जनवरी तक का वक्त है. इस बीच उन्हें बताना होगा कि उनका घरेलू मैदान कौन सा है.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बीसीसीआई ने साफ कह दिया है कि वह 27 जनवरी तक इस बात की जानकारी दे कि आखिर आईपीएल 2026 में उनका घरेलू मैदान कौन सा होगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने पुराने मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर लौटने के लिए तैयार हैं, लेकिन राज्य सरकार की ओर से लगाई गईं कुछ पाबंदियों के चलते ऐसा हो पाना अभी मुश्किल लग रहा है. यही सबसे बड़ी रुकावट है.
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने न सिर्फ स्टेडियम से जुड़े इंतजामों की बल्कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर सड़क हुई घटना के लिए भी जिम्मेदारी ली थी. इसके साथ ही उन्होंने अन्य खामियों के लिए भी खुद को ही जिम्मेदार माना था.
आरसीबी के करीबी सूत्रों के हवाले से खबर है कि राज्य सरकार प्रशासनिक और सिविक जिम्मेदारियां अब फ्रैंचाइजी को देना चाहती है. जो उन्हें थोड़ा ज्यादा कड़ा फैसला लग सकता है. और साथ ही ऐसा आभास भी हो सकता है कि यह उनकी स्वाभाविक जिम्मेदारी से ज्यादा है.
ऐसी उम्मीद है कि फ्रैंचाइजी अब राज्य सरकार और कर्नाटक राज्य क्रिकेट असोसिएशन से बातचीत करेगा और उसके बाद ही अपना अंतिम निर्णय आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल को बताएगा.
इस बीच राजस्थान रॉयल्स भी अभी जयपुर में अपने मैच करवाने को लेकर आश्वस्त नहीं है. राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन में लंबे वक्त से चुनाव न करवाने की समस्या है और यह एक बार फिर सामने आ गई है. इसी का असर है कि टीम अभी तक सवाई मानसिंह स्टेडियम को अपना घरेलू मैदान घोषित नहीं कर पा रही है. यह प्रशासनिक समस्या कई साल से कई बार सामने आ चुकी है. और इस वजह से जयपुर आईपीएल के मैदानों की सूची से गायब हो सकता है.