• Home
  • News
  • IPL 2026 RCB vs DC, David Miller Last Ball Thriller hit 2 sixes on Romario Shepard Over to Win Match

IPL 2026, RCB vs DC: आखिरी ओवर का रोमांच, डेविड मिलर ने रोमारियो शेपर्ड का धुआं निकाल दिया, 1 गेंद बाकी रहते जीती दिल्ली

डेविड मिलर ने दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. कुछ दिन पहले वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह ऐसा करने से चूक गए थे.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 18, 2026, 09:28 PM IST

Published On Apr 18, 2026, 09:28 PM IST

Last UpdatedApr 18, 2026, 09:28 PM IST

David Miller against RCB

David Miller against RCB

गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैच सिर्फ एक रन से हारी थी. डेविड मिलर ने उस मैच में पूरी कोशिश की लेकिन आखिरी दो गेंद पर जीत के लिए दो रन नहीं बना पाई थी. और आखिर में उसे करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा था. और शनिवार, 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम थी. वही डेविड मिलर थे और आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे. लेकिन इस बार डेविड मिलर नहीं चूके. और उन्होंने रोमारियो शेपर्ड के ओवर में ये रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. आखिरी ओवर में वह रोमांच देखने को मिला जिसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस का दिल तोड़ दिया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, स्कोरकार्ड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कैसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच

रोमारियो शेपर्ड की पहली गेंद लेग स्टंप के बाहर लेंथ बॉल थी. मिलर ने उस पर शॉट खेलना चाहा लेकिन वह मिस कर गए. वह शॉट को थोड़ा जल्दी खेल गए. और गेंद पैड पर लगी. लेग बाई से एक रन बना. दूसरी गेंद ट्रिस्टन स्टब्स की गेंद स्टंप्स पर थी. उन्होंने गेंद को मिडविकेट पर खेला और एक रन बना.

यहां मैच फंस चुका था. अब चार गेंद पर 13 रन चाहिए थे. छक्का. शेपर्ड लेंथ से चूक गए. और उन्होंने एक फुल टॉस फेंक दी. मिलर इस पर नहीं चूके. और उन्होंने डीप मिडविकेट की ओर लंबा छक्का हिट किया.

चौथी गेंद पर एक और छक्का लगा. डेविड मिलर ने इस शॉट के साथ स्कोर बराबर कर दिया. ऑफ स्टंप के बाहर स्लॉट में गेंद. और इस पर मिलर ने कवर्स के ऊपर से छक्का लगाया. अब लगभग मैच वहीं था जहां गुजरात के खिलाफ रहा था. वहां दो रन चाहिए थे और यहां एक. शेपर्ड की गेंद पर मिलर ने चौका लगा दिया. पांचवीं गेंद पैड पर फुल टॉस थी. मिलर ने उसे फ्लिक कर दिया. गेंद गोली की रफ्तार से मिड-विकेट बाउंड्री के पार गई. मिलर ने 17 गेंद पर 26 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी.

कैसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो एम. चिन्नास्वामी स्टे़डियम पर दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बेंगलुरु ने 8 विकेट पर 175 रन का स्कोर बनाया. दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले दो ओवरों में तीन विकेट हासिल किए. उन्होंने प्रथुम निसांका, करुण नायर (इम्पैक्ट सब) और समीर रिजवी को पविलियन लौटा दिया. केएल राहुल ने अपने जन्मदिन के मौके पर 34 गेंद पर 57 रन बनाए. ट्रिस्टट स्टब्स ने 47 गेंद पर 60 (नाबाद) और मिलर ने 10 गेंद पर 22 रन नाबाद बनाए. यह पांच मैचों में दिल्ली की तीसरी जीत है. वह छह अंकों के साथ चौथे पायदान पर है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब भी दूसरे नंबर पर है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick