IPL 2026: RCB को चित करने वाले ट्रिस्टन स्टब्स ने तोड़ा दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड, खेली कमाल की पारी
बेंगलुरु: आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हराया. डीसी के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स (Delhi Capitals Batter Tristan Stubbs) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली. स्टब्स ने दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का...
Published On Apr 18, 2026, 10:19 PM IST
Last UpdatedApr 18, 2026, 10:19 PM IST
ट्रिस्टन स्टब्स ने तोड़ा दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड
बेंगलुरु: आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हराया. डीसी के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स (Delhi Capitals Batter Tristan Stubbs) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली. स्टब्स ने दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
ट्रिस्टन स्टब्स ने कर दिया कमाल, खेली कमाल की पारी
स्टब्स आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की तरफ से नंबर 5 या उससे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. स्टब्स ने RCB के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चौथी बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली. स्टब्स ने दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. कार्तिक ने DC की तरफ से नंबर 5 या उससे नीचे की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए 3 बार पचास से अधिक रनों की पारी खेली है. इस लिस्ट में स्टब्स से आगे अब सिर्फ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) हैं, जिन्होंने यह कारनामा कुल 6 बार किया है.
अपनी पारी में लगाई शानदार हाफ-सेंचुरी
ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) ने 60 रनों की नाबाद पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया. स्टब्स जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी. उन्होंने केएल राहुल (KL Rahul) के साथ मिलकर टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 69 रनों की साझेदारी निभाई. इसके बाद उन्होंने DC के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) के साथ मिलकर 34 गेंदों में 47 रनों की अहम पार्टनरशिप की. स्टब्स एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने आखिर में डेविड मिलर (David Miller) के साथ 24 गेंदों में 45 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को जीत दिलाई.
केएल राहुल ने भी लगाई हाफ-सेंचुरी
स्टब्स के अलावा, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल ने 34 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल ने 26 और डेविड मिलर 22 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, गेंदबाजी में डीसी की तरफ से अक्षर पटेल ने सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए. वहीं, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए. इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स 5 मुकाबलों में 3 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है.