RCB vs GT: खिताबी मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच होगी रोमांचक जंग, Kohli की होगी इस गेंदबाज से टक्कर
आरसीबी और गुजरात की टीम आईपीएल के खिताबी मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबले में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा.
Published On May 31, 2026, 03:58 PM IST
Last UpdatedMay 31, 2026, 03:58 PM IST
आईपीएल 2026 का आज का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचित होने वाला है. जंहा पर एक तरफ गुजरात टाइटंस के शेर होंगे तो दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जाबांज आमने सामने भिड़ने वाले है. फैंस से अनुरोध है की अपने कुर्सी की पेटी को बांध के रखे क्यूंकि आज चौको और छक्कों की बरसात जमकर देखने को मिलने वाली है. क्यूंकि आज का मुकबला दोनों टीमों के जाबांजो से हो रही है जो इस मैच में अपना सब कुछ झोंकने वाले हैं. दोनों ही टीमों के पास ऐसे -ऐसे धुरंधर है जो मैच का रुख किसी भी समय बदलने का दमखम रखते है।
आज के मैच के वो 5 टक्कर जिनपर सबकी निगाहें टिकी हुई है
1. मोहम्मद सिराज और विराट कोहली की टक्कर – अगर हम बात करे विराट कोहली और मोहम्मद सिराज की तो दोनों पहले एक ही साथ एक ही फ्रेंचाइजी से खेलते थे लेकिन अब दोनों की टीम अलग-अलग हैं और दोनों ही अपने टीम के लिए आज के मैच में सबकुछ झोंकने को तैयार हैं. अगर इस सीजन विराट और सिराज के बीच हम भिड़ंत को देखे तो 19 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 31 रन ही बना पाए है कोहली और एक भी बार आउट नहीं हुए है. लेकिन सिराज भी कम नहीं है वह नई गेंद से शुरुआती झटके देने में माहिर है. दोनों के बीच आज कैसे जंग होगी ये तो कुछ घंटो बाद पता चल ही जायेगा , देखना दिलचस्प होगा की आज बॉल कहर ढाएगी या फिर बैट।
2 भुवनेश्वर कुमार और शुभमन गिल के बीच जंग – शुरुआती के मैचों के बाद से कुछ मैच में गिल का बल्ला खामोश हो गया था. लेकिन क्वालीफायर -2 में शानदार शतकीय पारी से गिल फिर से फॉर्म आ चुके है और उनके बल्ले से रन बरस रहे है. लेकिन अगर बात हम इस सीजन भुवी और गिल के बैटल की करे तो भुवी ने गिल को पूरी तरह से बांध के रखा है भुवी ने गिल को 6 बार इस सीजन में पवेलियन की राह दिखाया है. वहीं गिल 79 गेंदों का सामना करके 41 डॉट बाले खेली है. आज देखना रोचक होगा की आज के इस फाइनल मुकाबले में कौन किसे पटखनी देगा।
3 जोश बटलर vs जोश हेजलवुड- जोश बटलर एक ऐसा नाम जो गुजरात के लिए सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में एक है. एक ऐसा बल्लेबाज जो किसी भी समय मैच का रुख पलटने में सक्षम है. लेकिन हेजलवुड की सटीक लाइन और लेंथ ने बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पटकनी दी है. अगर इस सीजन इन दोनों की आपसे भिड़ंत को देखे तो हेजलवुड ने बटलर को 6 बार आउट किया है और उनपर अपना सिंकंजा कसा हुआ है।
4 पाटीदार और रबादा में दिलचस्प जंग – इस पूरे सीजन बेंगलुरु के खेमे में सबसे तेज़ और खतरनाक खिलाड़ी की बात करे तो बेंगलुरु के कप्तान पाटीदार ही है वह इस सीजन खतरनाक फॉर्म से गुजर रहे है. बड़े- बड़े गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे है. अगर इस सीजन रबादा और पाटीदार की आपसी भिड़ंत को देखे तो इसमें पलड़ा पाटीदार का भरी है पाटीदार ने 22 गेंदों पर 56 रन बनाए है और एक भी बार आउट नहीं हुए है. रबादा के फॉर्म में न आने से गुजरात के खेमे में थोड़ा चिंता का विषय है।
5 सुदर्शन और डफी में रोचक जंग – सुदर्शन के लिए सबसे बड़ी समस्या का विषय इस समय हिट-विकेट का बना हुआ है. वह पिछले खले गए दोनों मुकाबले में लगातार हिट -विकेट हुए है. और अब फाइनल के इस बड़े मुकाबले में डफी उनके सामने होंगे , डफी नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर है. अगर आज वह पिछले मुकाबले की तरह झटका दे दिए तो जीटी पर एक बड़ा दबाव देखने को मिल सकता है।
सबकी नजरे आज के इस ख़िताबी मुकाबले में विराट कोहली के अनुभव और गिल युवा कप्तानी पर टिकी है. आज के इस महामुकाबले में कुछ घंटो बाद पता चल ही जायेगा की आज की ट्रॉफी कोहली के हाथ जाएगी या फिर गिल के हाथों में.